- Hindi News »
- India »
- Modi Government Gave A Gift To The Elderly Under Ayushman Bharat Scheme
मोदी सरकार ने बुजुर्गों को दी सौगात, आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री में मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
- Written By: शुभम पाठक
बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मोदी सरकार ने बुजुर्गों को सौगात देते हुए आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दे दी है। अब 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।

मोदी सरकार ने बुजुर्गों को दी सौगात (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना का उपहार दिया है। 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक का फ्री में इलाज मिलेगा। इस प्रस्ताव पर आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है।
आज यानी बुधवार को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के बैठक में मोदी कैबिनेट इस प्रस्वात को मंजूरी दी है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) पहले से ही करीब 55 करोड़ लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करा रही है।
दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा
मोदी सरकार के द्वारा 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना की ये सौगात अब तक की दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा के रूप में मानी जा रही है। बात इसके लक्ष्य की करें तो हर साल 12 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर देना है, ताकि उन्हें द्वितीयक और तृतीयक अस्पतालों में भर्ती होने की जरूरत पड़ने पर मदद मिल सके। मिली जानकारी के अनुसार इस नई घोषणा के बाद अब 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को इस योजना का सीधा फायदा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Ayushman And Mahatma Phule Scheme का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाएं-महापौर मेहता, शहर में लगेंगे विशेष शिविर
Maharashtra Charity Hospitals: महात्मा फुले योजना पर महाराष्ट्र में बड़ा विवाद, निजी अस्पताल पहुंचे हाईकोर्ट
Swasth Bharat Portal: एक क्लिक पर मिलेगी सारी डिजिटल हेल्थ सेवाएं, ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ सरकार की नई पहल
₹500 से कम में बीमा और पेंशन सुरक्षा! जानिए सरकार की 5 योजनाएं जो हर परिवार के लिए जरूरी
ये भी पढ़ें:-ममता बनर्जी के साथ मीटिंग के लिए मान गए प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स, लेकिन रखी ये शर्त
अश्वनी वैष्णव ने दी जानकारी
मोदी कैबिनेट के द्वारा आयुष्मान भारत योजना के प्रस्ताव को मंजूरे देने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा कि इस फैसले का उद्देश्य 4.5 करोड़ परिवारों के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर से लाभान्वित करना है। सरकार ने कहा कि इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिबद्धता जताई है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना के तहत कवरेज दिया जाएगा।
अब बात अगर इस योजना के फायदे की करें तो आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त साझा टॉप-अप कवर मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि वरिष्ठ नागरिक वर्तमान में किसी भी केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत कवर हैं, तो उनके पास आयुष्मान भारत में स्विच करने का विकल्प होगा।
कैसे उठा सकेंगे फायदा
अब सवाल ये उठता है कि इस योजना के लाभ पात्र कौन होंगे और इसका उपयोग कैसे कर सकेंगे। इस बात पर चर्चा करें तो 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) का लाभ उठाने के पात्र होंगे। पात्र वरिष्ठ नागरिकों को AB PM-JAY के तहत एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा। जिन वरिष्ठ नागरिकों के परिवार पहले से ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आते हैं, वे सालाना 5 लाख रुपये तक के अतिरिक्त साझा टॉप-अप कवर के लिए पात्र होंगे।
ये भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर की जनता को लुभाने में लगी कांग्रेस, ‘पांच गारंटी’ का फेंका पासा
Modi government gave a gift to the elderly under ayushman bharat scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pranit More Apology: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, बोले- मैं इस नफरत का हकदार हूं
Jun 13, 2026 | 02:20 PMभोपाल: NSUI कार्यकर्ता गिरफ्तार, धर्मेंद्र प्रधान को दिखाने वाले थे काले झंडे, उमंग सिंघार ने दी प्रतिक्रिया
Jun 13, 2026 | 02:20 PMSEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी
Jun 13, 2026 | 02:13 PMCredit Card Scam: क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नाम पर ठगी का नया पैंतरा, जानें कैसे सुरक्षित रखें अपना पैसा
Jun 13, 2026 | 01:52 PMघर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PMनासिक गोदावरी में छोड़ा जा रहा ड्रेनेज का गंदा पानी, दोषी अधिकारियों पर केस दर्ज करने की मांग
Jun 13, 2026 | 01:49 PMबांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा
Jun 13, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM














