घर बैठे कमाई के चक्कर में बड़ा खतरा, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
Work From Home Scam: वर्क फ्रॉम होम या रिमोट जॉब के आकर्षक विज्ञापनों पर भरोसा कर लेते हैं, तो अभी सावधान हो जाए। क्योकि ठगों ने अब एक नया तरीका निकाल लिया है, जिससे आप अपने हाथों से बर्बाद हो जाएंगे।
- Written By: सिमरन सिंह
Work From Home Scam (Source. Freepik)
Work From Home Scam In Job Interview: अगर आप भी उन लोगो में से है जो वर्क फ्रॉम होम या रिमोट जॉब के आकर्षक विज्ञापनों पर भरोसा कर लेते हैं, तो अभी सावधान हो जाए। साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और बेहद खतरनाक तरीका निकाला है। अब किसी भी फाइल को डाउनलोड करवाने के बजाय, आपकी ही उंगलियों से आपके कंप्यूटर में वायरस डलवा रहे हैं। वहीं देखा जा रहा है कि इस चाल में पढ़े-लिखे प्रोफेशनल्स और टेक एक्सपर्ट भी फंस रहे हैं। जो इस तरह की ठगी के बारें में जानकारी रखते है।
कैसे बुना जाता है इंटरव्यू का जाल?
इस तरह के केस को लेकर हाल ही में एक टेक विशेषज्ञ ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी को शेयर किया, जिसमें वह इस ठगी का शिकार होते-होते बचा गया था। उसके अनुसार, ठगों ने एक नामी कंपनी के नाम पर रिमोट डेटा एनालिस्ट की नौकरी का विज्ञापन पोस्ट किया था। सैलरी इतनी आकर्षक थी कि सब कुछ असली जैसा लग रहा था। जो किसी को भी अपने चाल में फंसाने के लिए काफी है।
इस ठगी में इंटरव्यू प्रोसेस भी पूरी तरह प्रोफेशनल दिखाई दे रहा था। लेकिन असली खेल तब शुरू हुआ, जब नियोक्ता ने एक लिंक भेजा और कहा वेरिफिकेशन के लिए क्लाउडफ्लेयर चेक पूरा करो। इस टूल के बारें में बताए तो आमतौर इसे सुरक्षित टूल के तौर पर इस्येमाल किया जाता है, जिससे वेबसाइट यह जांचती है कि यूजर इंसान है या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
नासिक में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी: दो रिटायर्ड बुजुर्गों से 5.07 लाख रुपए की लूट, ऐसे बनाया शिकार
खतरनाक कमांड का जाल
कहानी में आगे जैसे ही उम्मीदवार ने लिंक खोला, उसे कुछ अजीब करने को कहा गया विंडोज+आर दबाएं, फिर कंट्रोल+वी और एंटर दबाएं। दरअसल, इस प्रक्रिया में एक खतरनाक कमांड पहले से ही क्लिपबोर्ड में कॉपी कर दी जाती है। जैसे ही यूजर इसे रन करता है, उसके सिस्टम में इंफोस्टीलर वायरस इंस्टॉल हो जाता है। जो आपके सिस्टम के लिए खतरनाक है।
एक गलती, हजार नुकसान
वहीं इस एक छोटी सी गलती के बाद आपके साथ बड़ा नुकसान हो सकता है, जिसमें शामिल है:
- ब्राउज़र में सेव पासवर्ड चोरी हो सकते है
- बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी लीक हो सकती है
- हैकर्स आपके वेबकैम और निजी फाइलों तक पहुंच सकते हैं
विशेषज्ञ ने अफनी कहानी के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा, “असली क्लाउडफ्लेयर चेक कभी भी किसी को कीबोर्ड शॉर्टकट दबाने या कंप्यूटर पर कमांड चलाने के लिए नहीं कहता”।
ये भी पढ़े: अब अलमारी ढूंढने की टेंशन खत्म, Google Photos का नया AI फीचर, घर बैठे पहनकर देखें कपड़े
खुद को कैसे बचाएं?
अपने आपको बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिसमें शामिल है:
- इंटरव्यू के दौरान कोई भी कंपनी आपसे सिस्टम कमांड चलाने को नहीं कहेगी
- अगर बातचीत व्हाट्सऐप या वीचैट जैसे पर्सनल ऐप पर शिफ्ट हो जाए, तो सतर्क हो जाएं
- असली वेरिफिकेशन सिर्फ टिक बॉक्स या इमेज पहचानने तक सीमित होता है
- अगर सैलरी जरूरत से ज्यादा अच्छी लगे, तो समझ जाएं कि कुछ गड़बड़ है
युवाओं के लिए क्यों है जरूरी अलर्ट?
आज का समय ऐसा बन गया है कि हर कोई अतिरिक्त कमाई के मौके ढूंढ रहा है। लेकिन ऐसे लालच भरे ऑफर्स आपकी सालों की मेहनत की कमाई को भी खत्म कर सकते हैं। इसलिए कुछ भी करने से पहले सतर्क रहें और किसी भी अनजान लिंक या निर्देश को बिना जांचे फॉलो न करें। आपनी सुरक्षा के लिए हमेशा लिंक या निर्देशों की चांज करें, जिसके लिए आप किस AI टूल की मदद से उसके बारें में जान सकते है और Google पर उसकी सच्चाई की चांज भी कर सकते है।
