अब अलमारी ढूंढने की टेंशन खत्म, Google Photos का नया AI फीचर, घर बैठे पहनकर देखें कपड़े

Digital Wardrobe: Google Photos का AI फीचर जो महिलाओं के लिए बनाया गया है, Google ने AI पावर्ड वार्डरोब फीचर पेश किया है, जो आपकी फोटो को लाइब्रेरी में मौजूद कपड़ों को से डिजिटल अलमारी तैयार करेंगा।
Google Photos new AI feature virtually try on clothes Digital Wardrobe
Google Photos AI Feature Digital Wardrobe (Source. Google)
Published on
Updated on

Google Photos AI Feature Digital Wardrobe: Google Photos ने एक ऐसा नया AI फीचर लॉन्च किया है, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है जो उनकी मदद करेगा। Google ने AI पावर्ड वार्डरोब फीचर पेश किया है, जो आपकी फोटो को लाइब्रेरी में मौजूद कपड़ों को पहचानकर उन्हें एक डिजिटल अलमारी में बदल देता है। फिलहाल इस फीचर को सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध किया गया है, जबकि 2026 के अंत तक इसको iOS यूजर्स भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

कैसे काम करता है यह AI फीचर?

इस स्मार्ट फीचर के इस्तेमाल की बात करें तो ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है। जैसे ही आप फीचर को अपनी फोटो लाइब्रेरी का एक्सेस देते हैं, यह AI आपके द्वारा पहने गए कपड़ों को पहचानकर एक खास डिजिटल वार्डरोब तैयार कर देता है। कंपनी के मुताबिक, "Google Photos का ये नया फीचर उन कपड़ों का कैटलॉग बनाता है, जो आपने अपनी किसी भी फोटो में पहन चुके हैं, जिसका इस्तेमाल कर के एक डिजिटल अलमारी तैयार की जाती है"। वहीं इस AI की मदद से आपकी पूरी अलमारी आपके मोबाइल में आ जाएगी और कपड़ो को ढूढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्या हैं इसके बड़े फायदे?

इस फीचर को सिर्फ फोटो देखने तक सीमित नहीं रखा गया है, इसके साथ ही आपकी लाइफ को आसान बनाने के लिए इसमें कई और स्मार्ट ऑप्शन भी दिए गए है जिसमें शामिल है:

  • पुरानी फोटो से अपने कपड़ों को आसानी से ढूंढ और मैनेज करना
  • कैटेगरी के हिसाब से फिल्टर करना जैसे ज्वेलरी, टॉप या बॉटम
  • भूले हुए कपड़ों को फिर से खोजना, जो अलमारी में कहीं दबे हुए है
  • अलग-अलग कपड़ों को मिक्स करके एक नया स्टाइल तैयार करना
  • अपने आउटफिट दोस्तों के साथ शेयर करना या डिजिटल मूडबोर्ड सेव करना
  • शादी, ट्रैवल या ऑफिस जैसे मौकों के लिए अलग-अलग मूडबोर्ड तैयार करना
  • सबसे खास कपड़ों को वर्चुअली पहनकर पहले ही चेक करना

Try it on फीचर से मिलेगा नया अनुभव

इस स्मार्ट फीचर का सबसे मजेदार हिस्सा "Try it on" ऑप्शन है। जिसका इस्तेमाल करके आप किसी भी कपड़े को सिलेक्ट कर उसका वर्चुअल प्रीव्यू देख सकते हैं। जिसमें कपड़े पहनने से पहले ही पता चल जाएगा कि वह आप पर कैसा लग रहा है।

कैसे करें इस्तेमाल?

इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है।

  • अपने पसंदीदा कपड़ों को चुनें और Try it on पर क्लिक करें।
  • कुछ ही सेकंड में डिजिटल लुक देखे।

अभी के लिए यह फीचर एंड्रॉयड डिवाइस पर उपलब्ध किया गया है और जल्द ही iOS यूजर्स भी इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

किन के लिए फीचर है बेस्ट

इस स्मार्ट फीचर उन लोगों के लिए गेम-चेंजर बन सकता है, जो बिना ज्यादा खर्च किए अपने पुराने कपड़ों से नए लुक तैयार करनवा चाहते हैं। जिससे पैसे की बजत के साथ स्टाइल अंदाज भी मिलेगा जो समय की बजत करते हुए आपको टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बनागा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com