अब नहीं पड़ेगा OTP का झंझट, ठगी से मिलेगी बड़ी राहत, Google का नया सिस्टम
Google OTP Update 2026: Android यूजर्स के लिए Google ने एक बड़ा अपडेट पेश किया है, जो ऐप्स पर साइन अप करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा। अब यूजर्स को बार-बार OTP डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- Written By: सिमरन सिंह
Google (Source. Google)
Google OTP Free Signup: Android यूजर्स के लिए Google ने एक बड़ा अपडेट पेश किया है, जो ऐप्स पर साइन अप करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा। अब यूजर्स को बार-बार OTP डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिस्टम अपने आप Gmail को वेरिफाई कर देगा, जिससे पूरा प्रोसेस पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा। यह नया फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जो बार-बार OTP आने का इंतजार करते-करते परेशान हो जाते थे।
बिना OTP होगा साइन अप कैसे करेगा काम Google OTP काम?
Google ने Android के Credential Manager में यह नया फीचर जोड़ा है। जब कोई ऐप आपकी पहचान वेरिफाई करना चाहता है, तो स्क्रीन पर एक छोटा सा पॉप-अप दिखाई देगा। यहां आपको सिर्फ “Agree and continue” पर क्लिक करना होगा और आपका साइन अप तुरंत पूरा हो जाएगा। पूरी प्रक्रिया बैकग्राउंड में होती है, जिससे यूजर को ऐप और ईमेल के बीच बार-बार स्विच नहीं करना पड़ता। इससे न सिर्फ समय बचता है, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस भी काफी बेहतर हो जाता है।
क्या आपका डेटा रहेगा सुरक्षित?
नई तकनीक आने के साथ सबसे बड़ा सवाल यही उठता है क्या डेटा सुरक्षित रहेगा? Google का दावा है कि इस सिस्टम में यूजर की जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। इसमें क्रिप्टोग्राफिक तरीके से वेरिफाई किए गए क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कोई भी ऐप आपकी जानकारी बिना अनुमति एक्सेस नहीं कर सकता।
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT और Claude की बढ़ेगी टेंशन, Meta ला रहा है Hatch, 19,000 महीने वाला AI एजेंट मिनटों में कर देगा कई काम
WWDC 2026 में Apple का बड़ा धमाका, Siri बनेगा AI सुपरस्टार, जानें कब और कहां देखें सारी अपडेट
अब नहीं रहेगा स्क्रीनशॉट का डर, WhatsApp ला रहा है ऐसा फीचर, एक बार पढ़ते ही गायब हो जाएगा मैसेज
जयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, WhatsApp, Facebook और X पर भी रोक, हाई अलर्ट पर हुआ प्रशासन
हर बार यूजर की सहमति जरूरी होगी और स्क्रीन पर साफ दिखेगा कि कौन-सी जानकारी शेयर की जा रही है। यह फीचर फिलहाल सिर्फ प्राइवेट Gmail अकाउंट्स के लिए उपलब्ध है और इसे लागू करना ऐप डेवलपर्स पर निर्भर करेगा।
ये भी पढ़े: महंगा नहीं स्मार्ट निवेश, प्रोफेशनल्स के लिए ASUS का दमदार लैपटॉप, हल्का भी ताकतवर भी
AI फीचर्स से Workspace हुआ और स्मार्ट
Google ने Cloud Next 2026 इवेंट में अपने Workspace प्लेटफॉर्म के लिए भी कई नए AI फीचर्स पेश किए हैं। “Workspace Intelligence” नाम का नया सिस्टम Docs, Slides और Gmail के बीच बेहतर कनेक्शन बनाकर काम को ऑटोमैटिक करेगा।
Google Meet का “Take Notes for me” फीचर अब ऑफलाइन मीटिंग्स और अन्य प्लेटफॉर्म जैसे Zoom और Microsoft Teams पर भी काम करेगा। इसके अलावा Google Sheets में Gemini AI की मदद से डेटा एनालिसिस और डैशबोर्ड बनाना बेहद आसान हो जाएगा।
यूजर्स के लिए क्या है फायदा?
इस नए अपडेट से यूजर्स का समय बचेगा, काम तेजी से होगा और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान बन जाएगा। हालांकि, यूजर्स को हमेशा सतर्क रहना होगा और अपनी जानकारी केवल भरोसेमंद ऐप्स के साथ ही शेयर करनी चाहिए। ऐसे में भविष्य को देखते हुए Google OTP किस तरह से काम आएगा ये देखना दिलचस्प होगा।
