- Hindi News »
- Technology »
- Laws Have Become Stricter For School Children Now Mobile Phones Are Banned In Classrooms
स्कूली बच्चों के लिए सख्त हुआ कानून, अब क्लासरूम में बैन हुआ मोबाइल
- Written By: सिमरन सिंह
जिसके तहत अगस्त 2025 से स्कूलों की कक्षाओं में मोबाइल फोन के उपयोग पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लागू होगा। यह नियम प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर के सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा।

बच्चों का स्कूल में फोन इस्तेमाल नहीं कर सकते। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: जहां भारत में शिक्षक वर्षों से कक्षा में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं फिनलैंड ने इस दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठा लिया है। 29 अप्रैल को फिनलैंड की संसद ने एक नया कानून पारित किया है, जिसके तहत अगस्त 2025 से स्कूलों की कक्षाओं में मोबाइल फोन के उपयोग पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लागू होगा। यह नियम प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर के सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा।
मोबाइल साथ लाने की छूट, लेकिन उपयोग सख्ती से नियंत्रित
इस कानून के तहत छात्र अपने मोबाइल फोन स्कूल में ला तो सकेंगे, लेकिन कक्षा के दौरान उन्हें अनिवार्य रूप से अपने बैग में रखना होगा। केवल आपातकालीन परिस्थितियों या विशेष रूप से सक्षम छात्रों को ही मोबाइल फोन उपयोग की अनुमति दी जाएगी, वो भी पहले से स्वीकृत अनुमति के आधार पर।
यदि कोई छात्र नियम का उल्लंघन करता है और कक्षा में मोबाइल का उपयोग करता है, तो स्कूल स्टाफ को उसका फोन जब्त करने का अधिकार होगा। साथ ही, सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल के लिए स्पष्ट, कठोर और व्यावहारिक दिशानिर्देश तैयार करें।
सम्बंधित ख़बरें
51,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, 19वें रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM मोदी, देखें मंत्रालयों की लिस्ट
अब काम खुद करेगा AI, ChatGPT 5.5 लॉन्च, बिना बताए पूरे करेगा टास्क, मिलेगी बड़ी राहत या खतरा?
Paytm यूजर्स के लिए बड़ा झटका, RBI का सख्त एक्शन, क्या आपका पैसा डूबेगा या मिलेगा पूरा?
भंडारा में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी पूरी, 16 मई से प्रगणक घर-घर जाकर संकलित करेंगे नागरिकों की जानकारी
“शांत और केंद्रित माहौल बच्चों के लिए अनिवार्य” — शिक्षा मंत्री
फिनलैंड के शिक्षा मंत्री आंडर्स ऐडलरक्रेट्ज़ ने इस कानून को छात्रों के हित में उठाया गया आवश्यक सुधार बताया। उन्होंने कहा, “मैं खुश हूं कि सरकार इस महत्वपूर्ण कानून को अंतिम रूप तक ले आई। यह सुधार छात्रों को पढ़ाई पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित करने और सामाजिक कौशल विकसित करने में मदद करेगा।”
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध तकनीक विरोधी नहीं है। स्कूलों में डिजिटल टूल्स का उपयोग राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा, लेकिन यह कदम छात्रों को अनियंत्रित और ध्यान भटकाने वाले मोबाइल उपयोग से बचाने के लिए जरूरी है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
क्यों जरूरी था यह फैसला?
आज की दुनिया में बच्चों और किशोरों में मोबाइल की लत एक गंभीर समस्या बन चुकी है। शोध बताते हैं कि अधिक स्क्रीन टाइम से छात्रों की ध्यान केंद्रित करने की क्षमता कमजोर होती है, नींद की गुणवत्ता गिरती है, और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कक्षा में मोबाइल का बार-बार इस्तेमाल न सिर्फ पढ़ाई में रुकावट डालता है, बल्कि छात्रों को सामाजिक रूप से भी अलग-थलग कर देता है।
Laws have become stricter for school children now mobile phones are banned in classrooms
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्याज की कीमत पर CM फडणवीस को बड़ा बयान, विपक्ष के आंदोलन पर भड़के, कहा- कुछ लोग फोटो खिंचवाने…
May 26, 2026 | 03:12 PMशाजापुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह सक्रिय, शादी के नाम पर दो परिवारों से ठगे ₹5.5 लाख रुपए, थाने पहुंचे पीड़ित
May 26, 2026 | 03:11 PMनासिक में प्याज आंदोलन के दौरान हर्षवर्धन सपकाल की फिसली जुबान; पीएम मोदी और फडणवीस को कहे अपशब्द
May 26, 2026 | 03:10 PMवर्धा में आंधी-तूफान के साथ हुई बेमौसम बारिश; गर्मी से राहत, पर मंडी में भीगा क्विंटल अनाज
May 26, 2026 | 03:10 PMAkola: इंधन दरवृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरी VBA, जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला बैलगाड़ी मोर्चा
May 26, 2026 | 03:07 PMRamakant Dayama Death: ‘चक दे इंडिया’ फेम अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन, फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर
May 26, 2026 | 02:54 PMBada Mangal: आज बड़ा मंगलवार की शाम कर लें तुलसी का यह उपाय, खुल जाएगी किस्मत
May 26, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














