-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Lava Agni 3 5g India Launch Date Teaser Design Specification Price Of The Phone With 50mp
Lava Agni 3 5G की भारत में लॉन्च डेट आई सामने, 50MP रियर कैमरा वाले फोन की होगी ये कीमत
- Written By: सिमरन सिंह
Lava Agni 3 5G भारत में जल्दी लॉन्च होने वाला है। इस फोन के अंदर कई शानदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हैं, और अफोर्डेबल प्राइस में आप इसे आराम से खरीद पाएंगे।

Lava ने नया फोन लॉन्च किया है। जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलने वाले है। (सौ. Lava)
नवभारत डिजिटल डेस्क. स्मार्टफोन ब्रांड Lava Agni 3 5G अक्टूबर के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फोन के लॉन्च होने की घोषणा रविवार को X पर की गई थी। इसके साथ ही लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के आधिकारिक टीज़र से इसके कुछ फीचर्स के बारे में पता चला है, जिसमें रियर डिज़ाइन और कैमरा डिटेल्स शामिल हैं।
क्या हैं फोन के फीचर्स
Lava के स्मार्टफोन को 50MP के रियर कैमरा सेटअप के साथ दो रंग विकल्पों में आने के लिए टीज़ किया गया है। यह पुष्टि की गई है कि यह Amazon के ज़रिए यूजर्स को मिलेगा। Lava Agni 3 5G MediaTek के Dimensity 7300 SoC पर चल सकता है, ऐसा कहा जा रहा है।
ये भी पढ़े: Google से अब कर पाएंगे टाइम ट्रैवल, 20 साल पुराना नज़ारा देखना होगा मुमकिन
सम्बंधित ख़बरें
ट्रैफिक चालान भरने में देरी पड़ सकती है भारी, कैसे Evening Court में कम झंझट और कम खर्च में निपटाएं मामले?
Samsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Maharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
किस दिन होगा फोन लॉन्च?
Lava Agni 3 का लॉन्च भारत में 4 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे IST पर होगा। इसके साथ ही बता दें कि लॉन्च इवेंट को YouTube पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, ब्रांड द्वारा शेयर किए गए टीज़र वीडियो में फोन को दो रंगों में दिखाया गया है। इसमें रियर पैनल के ऊपरी बाएँ कोने में एक चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल भी देखने को मिलता है।
कैसे हैं कैमरा फीचर्स?
Lava Agni 3 5G के कैमरा आइलैंड पर ’50MP OIS’ लिखा हुआ है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के सपोर्ट के साथ प्राइमरी सेंसर को दर्शाता है। हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होने की अफवाह है। इसमें रियर पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले होने की उम्मीद है और यह MediaTek के Dimensity 7300 SoC पर चल सकता है।
ये भी पढ़े: SpaceX कैप्सूल ISS पर पहुंचा, Sunita Williams और Butch Wilmore को बचाने का अभियान शुरू
क्या होगी फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन?
Lava Agni 3 5G में Lava Agni 2 5G की तुलना में अपग्रेड की संभावना है, जिसे पिछले साल मई में 8GB रैम 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 21,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसे विरिडियन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। आखिर में बता दें कि फोन में 66W चार्जिंग के लिए 4,700mAh की बैटरी है।
Lava agni 3 5g india launch date teaser design specification price of the phone with 50mp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रैफिक चालान भरने में देरी पड़ सकती है भारी, कैसे Evening Court में कम झंझट और कम खर्च में निपटाएं मामले?
Jun 19, 2026 | 04:14 AMSamsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा
Jun 19, 2026 | 02:01 AMAaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Jun 19, 2026 | 12:10 AMMaharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMयकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM










