Jio यूजर्स की सालभर की टेंशन खत्म, Annual Plan करा देगा पूरे साल फ्री, रोज मिलेगा 2.5GB Data और OTT का मजा
Jio Ka 365 Din Wala Recharge: आप भी एक Jio सिम कार्ड यूजर्र है तो यह खबर आपके लिए खास होने वाली है। इस बार Jio ने उन यूजर्स के लिए प्लान निकाला है जो बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से परेशान है।
- Written By: सिमरन सिंह
Jio Annual Plan (Source. Jio)
Jio Recharge Offer: आप भी एक Jio सिम कार्ड यूजर्र है तो यह खबर आपके लिए खास होने वाली है। इस बार Jio ने उन यूजर्स के लिए प्लान निकाला है जो बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से परेशान है ऐसा में कंपनी शानदार Annual Recharge Plan लेकर आई है जो पूरे 365 दिन तक आपको परेशान नहीं करेंगा। जैसाा कि आपको पता है कि कंपनी के पास 90 दिन, 98 दिन, 200 दिन, 336 दिन और 365 दिन तक की वैलिडिटी वाले कई विकल्प मौजूद हैं। लेकिन अभी के समय में यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा चर्चा 3599 रुपये वाले प्लान की हो रही है।
एक बार रिचार्ज पूरे साल छुट्टी
Jio के 3599 रुपये वाले प्लान के बारे में बताए तो इस प्लान का फायदा उन यूजर्स को होता है जो हर महीने रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं। वहीं इस प्लान में कंपनी पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। जिसका सीधा मतलब है कि एक बार रिचार्ज कराकर आप पूरे साल बिना किसी चिंता के मोबाइल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो कई लोगों को यह प्लान मंहगा लग सकता है लेकिन रोज की लागत को देखा जाए तो यह कई छोटे प्लान्स से सस्ता पड़ता है।
डेटा और कॉलिंग में मिलेगा फुल फायदा
इस Annual Recharge Plan को करने से यूजर्स को सभी नेटवर्क पर Unlimited Calling, रोजाना 100 फ्री SMS मिलने वाला है। वहीं डेटा की बात करें तो यह प्लान इंटरनेट यूजर्स के लिए बोनस से कम नहीं है क्योंकि Jio इसमें कुल 912GB से ज्यादा डेटा दे रहा है, जिसका मतलब है कि यूजर्स को हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। वहीं इस प्लान में डेली लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड कम हो जाएगी। लेकिन काम करती रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
Apple यूजर्स को बड़ा झटका, MacBook और iPad हुए महंगे, अब iPhone खरीदना भी पड़ सकता है भारी
Oppo का नया धमाका, AI Key से लेकर 50MP कैमरा तक मिलेंगे तगड़े फीचर्स, Reno 16 Series की लॉन्च डेट आई सामने
ये भी पढ़े: Googlebook Laptop का बड़ा धमाका, Gemini AI बदलेगा लैपटॉप इस्तेमाल करने का तरीका, ChromeOS और Android का संगम
OTT और AI Subscription भी फ्री
इस खास प्लान में जियो सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं दे रहा है, इसके साथ ही प्लान में कई एडिशनल बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। इसमें Jio अपने यूजर्स को एक साल के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन, JioHotstar और JioTV का फ्री एक्सेस देने वाला है।
किसके लिए बेस्ट है यह प्लान?
वहीं इस प्लान का आपको रिचार्ज करना चाहिए या नहीं इसका फैसला आप अपनी जरूरत को देखते हुए कर सकते है। जिसमें अगर आप ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर है या OTT कंटेंट देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए यह प्लान सही रहेगा। वहीं इस प्लान को स्टूडेंट्स, वर्क फ्रॉम होम यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी फायदें का सौदा बताया जा रहा है।
