-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Disney Hotstar Logo Changed To Jiohotstar Users Can Watch Free Content
JioHotstar: भारत का नया ऑल-इन-वन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म
- Written By: सिमरन सिंह
JioHotstar पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। इस नई सेवा के तहत मौजूदा JioCinema और Disney+ Hotstar सब्सक्राइबर्स को स्वतः ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

Disney और Jio हुआ एक नाम बना JioHotstar. (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की दुनिया में बड़ा बदलाव आया है। JioCinema और Disney+ Hotstar अब एक नए प्लेटफॉर्म JioHotstar में मर्ज हो गए हैं। इस बदलाव के तहत Disney+ Hotstar का लोगो अपडेट किया गया है, जबकि JioCinema के यूजर्स को अब JioHotstar पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। इस नई सेवा के तहत मौजूदा JioCinema और Disney+ Hotstar सब्सक्राइबर्स को स्वतः ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
JioHotstar पर फ्री में मिलेगा इंटरनेशनल कंटेंट
JioHotstar ने NBCUniversal Peacock, Warner Bros, Discovery, HBO और Paramount जैसे प्रमुख इंटरनेशनल स्टूडियो के साथ साझेदारी की है। अब भारतीय दर्शकों को इन स्टूडियोज़ की फिल्में और वेब सीरीज़ एक ही प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगी। Game of Thrones और Marvel की फिल्में देखने के लिए अब अलग-अलग ओटीटी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी।
14 फरवरी 2025 से JioHotstar पूरी तरह लाइव हो गया है, और इस पर 10 भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध होगा।
JioHotstar लॉन्च पर क्या बोले अधिकारी?
JioStar के CEO- डिजिटल, किरण मणि ने इस अवसर पर कहा, “JioHotstar का उद्देश्य प्रीमियम एंटरटेनमेंट को हर भारतीय के लिए सुलभ बनाना है। हमारा लक्ष्य है कि एंटरटेनमेंट किसी विशेष वर्ग तक सीमित न रहे, बल्कि यह एक साझा अनुभव बने। AI-ड्रिवन सिफारिशों और 19 से अधिक भाषाओं में स्ट्रीमिंग के माध्यम से हम कंटेंट को पहले से कहीं अधिक व्यक्तिगत बना रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Lock Upp 2: ‘मैं 24 घंटे सामने नहीं बैठ सकती’, गोविंदा के धोखे पर सुनीता आहूजा का फूटा गुस्सा
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 100 करोड़ के बाद भी नहीं रुकी फिल्म, 5वें दिन की कमाई ने सबको चौंकाया
JioHotstar के सब्सक्रिप्शन प्लान्स
वर्तमान में JioHotstar का उपयोग बिना किसी सदस्यता शुल्क के किया जा सकता है। हालांकि, भविष्य में कुछ कंटेंट पेवॉल के पीछे रखे जाने की संभावना जताई जा रही है। प्लेटफॉर्म ने पुष्टि की है कि विज्ञापन-मुक्त अनुभव और हाई क्वालिटी स्ट्रीमिंग के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान्स उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत ₹149 प्रति तिमाही से शुरू होगी।
JioStar के CEO- एंटरटेनमेंट, केविन वाज ने कहा कि, “Disney+ Hotstar के मौजूदा पेड यूजर्स के लिए कोई बदलाव नहीं होगा। वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के JioHotstar का उपयोग जारी रख सकते हैं। वहीं, JioCinema के मौजूदा सब्सक्राइबर्स को ऑटोमैटिक रूप से प्रीमियम सर्विस में अपग्रेड कर दिया जाएगा।”
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
JioHotstar: स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग का नया हब
पहले Disney+ Hotstar और JioCinema स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग के बड़े प्रतिद्वंद्वी थे। जहां Hotstar IPL और अन्य बड़े टूर्नामेंट्स का प्रसारण करता था, वहीं JioCinema ने भी अपनी जगह बनाई और क्रिकेट समेत कई खेलों को स्ट्रीम किया।
अब इन दोनों के मर्जर के बाद, स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग का पूरा एक्सपीरियंस JioHotstar पर मिलेगा। दर्शकों को अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह देखने की जरूरत नहीं होगी कि कौन सा मैच कहां प्रसारित हो रहा है।
JioHotstar ने अपने स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग अनुभव को 4K क्वालिटी के साथ और बेहतर बनाया है। इसमें AI-पावर्ड इनसाइट्स, रियल-टाइम स्टैट्स ओवरले, मल्टी-एंगल व्यूइंग और यूजर प्रेफरेंस पर आधारित स्पेशलाइज्ड कंटेंट फीड्स जैसी एडवांस सुविधाएं जोड़ी गई हैं।
JioHotstar: भारत के डिजिटल मनोरंजन में नया अध्याय
JioHotstar का लॉन्च भारतीय डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नया अध्याय जोड़ता है। इसके जरिए इंटरनेशनल प्रीमियम कंटेंट, लाइव स्पोर्ट्स और हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाया गया है।
Disney hotstar logo changed to jiohotstar users can watch free content
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














