केंद्र सरकार ने ITR फाइलिंग की तारीख बढ़ाई, टैक्सपेयर्स के लिए लॉन्च हुए दो नए मोबाइल ऐप्स

Income Tax Department App: केंद्र सरकार ने ITR भरने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया है। इसे पूरा करने में 10 दिन से भी कम समय बचा है। ऐसे में आयकर विभाग ने नए ऐप्स लॉन्च किए है।
केंद्र सरकार ने ITR फाइलिंग की तारीख बढ़ाई, टैक्सपेयर्स के लिए लॉन्च हुए दो नए मोबाइल ऐप्स
ITR File (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

ITR Filing 2024-25: केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ITR भरने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया है। अब करदाताओं के पास इसे पूरा करने के लिए 10 दिन से भी कम समय बचा है। ऐसे में आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए दो मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किए हैं, जिनकी मदद से ITR फाइलिंग की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाया जा सकता है।

AIS ऐप और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ऐप से फाइल होगा ITR

आयकर विभाग के ऑफिशियल ऐप्स 'AIS ऐप' और 'इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ऐप' अब टैक्सपेयर्स को सीधे मोबाइल से ही आयकर रिटर्न भरने की सुविधा प्रदान करते हैं। ये ऐप खासकर नौकरीपेशा लोगों, पेंशनर्स और छोटे करदाताओं के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिनकी इनकम प्रोफाइल साधारण होती है। इन ऐप्स के जरिए रिटर्न फाइलिंग न केवल आसान होती है, बल्कि डेस्कटॉप और बिचौलियों पर निर्भरता भी कम हो जाती है।

कैसे करेंगे ऐप्स मदद?

लॉगिन और एक्सेस

  • यूजर्स आधार आईडी, पैन और पासवर्ड डालकर इन ऐप्स में आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।

पहले से भरा डेटा

लॉगिन करने के बाद ऐप में टैक्सपेयर को Annual Information Statement (AIS) और Taxpayer Information Summary (TIS) से जुड़ा डेटा उपलब्ध हो जाता है। इसमें कंपनी, बैंक और म्यूचुअल फंड्स से पहले से भरी जानकारी शामिल होती है, जिससे मैन्युअल एंट्री की जरूरत कम पड़ती है।

सही ITR फॉर्म का चयन

टैक्सपेयर की इनकम प्रोफाइल, जैसे सैलरी, पेंशन, कैपिटल गेन या अन्य आय के आधार पर ऐप खुद सही ITR फॉर्म चुनने में मदद करता है।

डिटेल्स जोड़ने की सुविधा

यदि किसी प्रकार का डेटा गलत है या छूट गया है, तो उसे आसानी से ठीक या जोड़ा जा सकता है। उदाहरण के लिए, फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज या किराए से प्राप्त आय को टैक्सपेयर मैन्युअल रूप से दर्ज कर सकता है।

ई-वेरिफिकेशन और सबमिशन

ITR भरने के बाद करदाता आधार OTP, नेट बैंकिंग या डिजिटल सिग्नेचर के जरिए ई-वेरिफिकेशन कर सकता है। इसके बाद रिटर्न तुरंत सबमिट हो जाता है।

टैक्सपेयर्स के लिए बड़ा फायदा

ये दोनों मोबाइल ऐप्स खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी साबित होंगे, जो बिना किसी जटिल प्रक्रिया और बिचौलियों के मदद लिए अपनी टैक्स फाइलिंग जल्दी, सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से करना चाहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com