- Hindi News »
- Technology »
- Ipl 2025 Champion Ai Tells The Potential Winner
IPL 2025: कौन बनेगा चैंपियन? एआई ने बताए संभावित विजेता
यही जानना चाहता है कि इस बार खिताब किसके नाम होगा। इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से पूछा गया, तो दिलचस्प भविष्यवाणियां सामने आईं।
- Written By: सिमरन सिंह

IPL का कौन होगा विजेता AI ने दिया जवाब। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: IPL 2025 का रोमांच चरम पर है, और सभी की नजरें 25 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। हर क्रिकेट प्रेमी यही जानना चाहता है कि इस बार खिताब किसके नाम होगा। इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से पूछा गया, तो दिलचस्प भविष्यवाणियां सामने आईं।
Grok AI ने बताए ये दावेदार
टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क के AI मॉडल Grok से जब पूछा गया कि IPL 2025 का विजेता कौन होगा, तो उसका जवाब कुछ इस प्रकार था: “अभी यह कहना मुश्किल है कि कौन सी टीम जीतने वाली है, क्योंकि फाइनल 25 मई 2025 को खेला जाएगा। हालांकि, विशेषज्ञों और सट्टेबाजी के अनुमानों के आधार पर कुछ टीमें मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।”
Grok ने अपनी भविष्यवाणी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को मजबूत टीम माना। उनके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) भी अच्छे संतुलन और रणनीति के कारण खिताब की दौड़ में शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के प्लेऑफ महामुकाबले में उतरने को बेताब बेंगलुरु, नोट कर लीजिए नॉकआउट स्टेज के ये चौंकाने वाले आंकड़े
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
IPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएंगे कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
पिछले साल की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) भी एक मजबूत टीम मानी जा रही है। Grok का कहना है कि फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का चयन खिलाड़ियों की फॉर्म, रणनीति और थोड़ी किस्मत पर निर्भर करेगा।
Meta AI ने किन टीमों को बताया दावेदार?
मेटा (Meta) के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भी यही सवाल पूछा गया कि IPL 2025 का विजेता कौन होगा? जवाब कुछ इस तरह था: “अभी तक IPL 2025 का विजेता तय नहीं हुआ है, क्योंकि टूर्नामेंट जारी है। लेकिन हम आपको संभावित विजेताओं के बारे में बता सकते हैं।”
Meta AI के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), जो पिछले साल की चैंपियन टीम थी, इस बार भी खिताब जीतने की मजबूत दावेदार है। इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद से खिताबी दौड़ में शामिल हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Meta AI का कहना है कि आईपीएल अनिश्चितताओं से भरा टूर्नामेंट है, और किसी भी टीम को कम आंकना बड़ी भूल हो सकती है। IPL में किसी भी समय पासा पलट सकता है, और कोई भी टीम जीत की ओर बढ़ सकती है।
IPL 2025: कौन मारेगा बाजी?
हालांकि AI से मिले जवाबों में किसी एक टीम का स्पष्ट नाम सामने नहीं आया, लेकिन यह साफ है कि मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स इस साल के मजबूत दावेदार हैं। फैंस को अब बस फाइनल मुकाबले का इंतजार है, जिसमें असली चैंपियन का फैसला होगा।
Ipl 2025 champion ai tells the potential winner
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कुंडली के दूसरे भाव में हो केतु, तो मान-सम्मान और धन-दौलत लुट जाने का खतरा, जानें बचने के उपाय
May 25, 2026 | 08:13 PMबांद्रा के बाद अब गोरेगांव-मलाड में रेलवे की कार्रवाई; 1500 वर्ग मीटर जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण
May 25, 2026 | 08:07 PMराष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
May 25, 2026 | 08:00 PMKatni News: उदयनिधि स्टालिन को BJP विधायक संजय पाठक ने भेजी रामायण और श्रीमद भागवत गीता; कही यह बड़ी बात
May 25, 2026 | 07:55 PMमुंबई मेट्रो बनी स्मार्ट: APCMS तकनीक शुरू, खराब होने से पहले ही एआई पहचान लेगा तकनीकी खामी
May 25, 2026 | 07:54 PMPadma Awards 2026: धर्मेन्द्र से शिबू सोरेन तक… देश की ये 66 हस्तियां पद्म पुरस्कार से हुईं सम्मानित
May 25, 2026 | 07:44 PMपद्म पुरस्कारों में महाराष्ट्र का रहा बोलबाला, 1 पद्मविभूषण, 3 पद्मभूषण और 11 पद्मश्री के साथ राज्य का दबदबा
May 25, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














