iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा खुलासा, छोटी Dynamic Island, बड़ी बैटरी और बहुत कुछ हुआ लीक
iPhone 18 Pro Leak: आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो Max को लेकर कई जानकारियां लीक हो गई है। लीक रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है की इस बार Apple सिर्फ मामूली बदलाव नहीं बल्कि कुछ बड़ा करने वाला है।
- Written By: सिमरन सिंह
iPhone 18 Pro (Source. Gemini)
iPhone 18 Price India: Apple जलद ही इस साल का अपना iPhone लॉन्च करने वाला है लेकिन लॉन्च से पहले ही iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर कई जानकारियां लीक हो गई है। लीक रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है की इस बार Apple सिर्फ मामूली बदलाव नहीं बल्कि कई बड़े अपग्रेड देने की तैयारी में है। वहीं सितंबर में लॉन्च होने वाली iPhone 18 सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा Pro मॉडल्स की ही हो रही है। वहीं इस बार की खास बात यह है कि स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल्स में देरी हो सकती है जिसकी वजह से पूरा फोकस iPhone 18 Pro और Pro Max पर होने वाला है।
छोटी Dynamic Island और नया डिजाइन बना सकते हैं खास
लीक्स में सामने आई जानकारी के मुताबिक iPhone 18 Pro में Dynamic Island पहले के मुकाबले करीब 35% छोटी होने की उम्मीद है। जिससे स्क्रीन ज्यादा क्लीन और प्रीमियम नजर आएगी। वहीं इसबार फोन के डिजाइन में Apple बड़ा बदलाव नहीं करेगा पर उसके रियर कैमरा मॉड्यूल और फ्रेम फिनिश को ज्यादा स्मूद और प्रीमियम जरूर बनाएगा। जानकारी में यह भी बताया जा रहा है कि डिस्प्ले साइज पहले जैसा ही रह सकता है। वहीं iPhone 18 Pro में 6.3-इंच और Pro Max में 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसके अलावा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस बार Apple नई LTPO+ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर सकती है जो बैटरी लाइफ को बेहतर बनाती है।
बड़ी बैटरी और A20 चिप से बढ़ेगी स्पीड
आने वाले iPhone 18 Pro Max में इस बार बड़ी बैटरी को लेकर चर्चा हो रही है। लीक्स की जानकारी के अनुसार इसमें 5100mAh से 5200mAh तक की बैटरी देखी जा सकती है। वहीं फोन थोड़ा मोटा बनाया जाएगा ताकि बड़ी बैटरी को फिट किया जा सकें। इस मॉडल में सबसे बड़ा अपग्रेड नया A20 चिपसेट का माना जा रहा है। रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि यह TSMC के 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा जिससे फोन लगभग 15% ज्यादा तेज और 30% ज्यादा पावर एफिशिएंट हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi ने Meloni को दी Melody टॉफी, इंटरनेट पर फिर मचा तहलका, 200 मिलियन व्यूज ने तोड़े रिकॉर्ड
दूसरा SIM बंद होने की टेंशन खत्म, Airtel, BSNL और Vi के Low Cost Calling Plans ने जीता दिल
हर हाथ में दिखने वाला Smartwatch अब क्यों हो रहा है गायब? यूजर्स का बदला मूड
Acer का नया AI Laptop लॉन्च, Intel Core Ultra 7, 32GB RAM और Copilot+ फीचर्स के साथ मचा सकता है धूम
इसके अलावा Apple इस बार नई WMCM पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर सकती है। जिसमें RAM को सीधे प्रोसेसर के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। जो की AI फीचर्स और मल्टीटास्किंग को पहले से ज्यादा स्मूद बना सकता है।
कैमरा में मिल सकते हैं DSLR जैसे फीचर्स
मॉडल में बताया जा रहा है कि कैमरा अपग्रेड इस बार iPhone 18 Pro की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। जिसमें Apple मुख्य कैमरे में Variable Aperture सिस्टम टेस्ट कर रहा है। जिसकी मदद से यूजर्स कैमरे में आने वाली रोशनी को कंट्रोल कर पाएंगे और ठीक DSLR कैमरों की तरह ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा Samsung द्वारा तैयार नया तीन-लेयर स्टैक्ड सेंसर भी इसमें इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी, डायनामिक रेंज और फोटो क्वालिटी बेहतर होगी। आखिर में इसके टेलीफोटो कैमरा में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़े: PM Modi ने Meloni को दी Melody टॉफी, इंटरनेट पर फिर मचा तहलका, 200 मिलियन व्यूज ने तोड़े रिकॉर्ड
कीमत बढ़ेगी या नहीं?
लीक्स में बताया जा रहा है कि Apple इस बार कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं करेंगा। माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro की कीमत लगभग 1,34,900 रुपये और Pro Max की कीमत करीब 1,49,900 रुपये के आसपास ही रखी जाएगी। लेकिन यह बात भी जरूर जान ले की 2nm चिप और महंगे कंपोनेंट्स की वजह से Apple पर लागत का दबाव जरूर बढ़ जाएगा। फिर भी कंपनी भारत जैसे प्राइस-सेंसिटिव मार्केट में बिक्री बनाए रखने के लिए aggressive pricing strategy अपना सकती है।
