Instagram अकाउंट हैक हो गया है? घबराएं नहीं, इन स्टेप्स से करें तुरंत रिकवरी
इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि करोड़ों यूज़र्स के लिए पहचान, ब्रांडिंग और कमाई का साधन है। लेकिन जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ी है, इंस्टाग्राम अकाउंट हैकिंग की घटना भी बढ़ रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
Instagram के हैक होने पर क्या करना है। (सौ. Pixabay)
इंस्टाग्राम आज केवल एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि करोड़ों यूज़र्स के लिए पहचान, ब्रांडिंग और कमाई का साधन बन चुका है। लेकिन जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ी है, इंस्टाग्राम अकाउंट हैकिंग की घटनाएं भी तेजी से सामने आई हैं। अगर आपका अकाउंट कभी हैक हो जाए, तो घबराने की बजाय तुरंत कुछ आसान उपाय अपनाकर आप उसे रिकवर और सुरक्षित कर सकते हैं।
कैसे पहचानें कि आपका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ है?
अगर आपका अकाउंट अचानक लॉगआउट हो जाए, या ईमेल/पासवर्ड में बदलाव की नोटिफिकेशन मिले, या बिना आपकी जानकारी के पोस्ट और स्टोरी अपडेट हो जाएं, तो यह हैकिंग के संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा, ईमेल व मोबाइल नंबर का अपने आप बदल जाना और फ्रेंड्स को स्पैम मैसेज भेजा जाना भी साफ संकेत हैं।
अकाउंट हैक होने पर सबसे पहले क्या करें?
अगर आप अभी भी अकाउंट में लॉगिन कर पा रहे हैं, तो सबसे पहले पासवर्ड बदलें:
सम्बंधित ख़बरें
Instagram के नए Instants फ़ीचर से हुए परेशान? इस आसान तरीके से करें बंद
Instagram का बड़ा धमाका, अब बिना एडिट और स्क्रीनशॉट के भेज सकेंगे सीक्रेट फोटो, नया Instants फीचर हुआ लॉन्च
Instagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
इंस्टाग्राम प्यार के लिए सीमा पार? अवैध एंट्री पर पुलिस एक्शन, जलगांव में बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार
- Settings > Security > Password में जाएं और नया पासवर्ड सेट करें।
- इंस्टाग्राम से अगर “Was This You?” नामक अलर्ट मिला है, तो ‘No, it wasn’t me’ चुनें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।
लॉगिन नहीं हो रहा? ऐसे करें रिकवरी
- ‘Get Help Logging In’ का उपयोग करें।
- ईमेल, यूज़रनेम या फोन नंबर डालें और रिकवरी लिंक प्राप्त करें।
- अगर हैकर ने पासवर्ड बदला है पर ईमेल नहीं बदला, तो Suspicious Login Attempt मेल आएगा जिससे आप अकाउंट वापस पा सकते हैं।
भारत बना एप्पल का नया मैन्युफैक्चरिंग हब, चीन और अमेरिका दोनों की बढ़ी चिंता
अकाउंट की पहचान करें वेरिफाई
अगर रिकवरी लिंक से भी काम नहीं बनता तो Instagram Support से संपर्क करें। “इंस्टाग्राम अकाउंट की वेरिफिकेशन के लिए यूज़रनेम, ईमेल और प्रोफाइल फोटो के साथ सेल्फी वीडियो मांगा जा सकता है।”
दोबारा हैकिंग से बचाव के तरीके
- Two-Factor Authentication (2FA) ऑन करें।
- अनजान ऐप्स को एक्सेस देना बंद करें।
- इंस्टाग्राम से जुड़ा ईमेल भी सिक्योर रखें और उसमें भी 2FA ऑन करें।
- किसी फर्जी लिंक या ईमेल में इंस्टाग्राम जैसे दिखने वाले पेज पर कभी भी लॉगिन डिटेल न डालें।
