Infinix Note 12 5G सीरीज की लॉन्चिंग डेट का हुआ ऐलान, इस दिन देगा भारत में दस्तक
- Written By: मृणाल पाठक
File Photo
नई दिल्ली: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Infinix जल्द अपनी नई सीरीज भारत (India) में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की यह आगामी सीरीज Infinix Note 12 5G series है। जिसकी लॉन्चिंग डेट का ऐलान हो चुका है। Infinix ने अपने भारत के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया है कि यह नई सीरीज को 8 जुलाई को फ्लिपकार्ट (FlipKart) पर लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स की भी जानकारी दी है।
इनफिनिक्स अपनी आगामी Note 12 5G series के तहत 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। जिनके नाम Infinix Note 12 5G और Infinix Note 12 Pro 5G हो सकते हैं। इस सीरीज के स्मार्टफोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।
Thunder, feel the thunder. ⛈️⛈️⛈️
Lighting and the thunder. ⚡️⚡️⚡️ Well, feel #ThrillAndThunder with the new Infinix NOTE 12 5G Series! Launching on 8th July, only on Flipkart Know more: https://t.co/BbU6lFOGkn pic.twitter.com/87drQoZHqS — Infinix India (@InfinixIndia) July 4, 2022
Infinix कंपनी द्वारा शेयर किए गए फोटोज से साफ पता चलता है कि इस सीरीज में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कंपनी ने इसके साथ यह भी बताया है कि इस सीरीज में 108 MP का कैमरा मौजूद रहेगा। कंपनी ने दावा किया है कि, यह कैमरा सुपर नाईट होगा। हालाँकि दोनों मॉडल में से किसी एक या दोनों में 108 MP का कैमरा लगा होगा या नहीं फ़िलहाल यह साफ़ नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Xiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज
Google Account में लॉग-इन करना होगा आसान, अब सेल्फी वीडियो से होगी पहचान, भूल गए पासवर्ड तो भी मिलेगी एक्सेस
SMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
दिल्ली स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर Instagram ने लगाया Shadow Ban? पोस्ट्स गायब होने के आरोपों से मचा बवाल
Infinix Note 12 5G series में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD + डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें AMOLED डिस्प्ले का फीचर मौजूद रहेगा। इस सीरीज के फोन waterdrop notch पैनल के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन 5G होंगे।
