-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Indian Govenment Send Notice Whatsapp Wants This Action Planning Eliminate Hackes
मोदी सरकार ने WhatsApp को भेजा नोटिस, हैकर्स को खत्म करने की प्लानिंग
- Written By: सिमरन सिंह
मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) के सचिव एस. कृष्णन के हवाले से Meta के साथ स्कैम मुद्दों को उठाया गया है। कृष्णन ने ईटी को बताया

Modi Government ने Whatsapp को भेजा नोटिस। (सौ. AI)
नवभारत टेक डेस्क: मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) द्वारा फेसबुक की मूल कंपनी Meta प्लेटफॉर्म को WhatsApp से शुरू होने वाले स्कैम को रोकने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) के सचिव एस. कृष्णन के हवाले से Meta के साथ स्कैम मुद्दों को उठाया गया है। कृष्णन ने ईटी को बताया कि यह एक नियंत्रित प्रक्रिया है। स्कैमर्स नए तरीके खोज रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ रही है।
सरकार कर रही है WhatsApp से बात
सरकार द्वारा लगातार WhatsApp जैसी कंपनियों से बात की जा रही है। सरकार चाहती है कि लोग WhatsApp पर होने वाले धोखेबाजी के मामलों की शिकायत करें। अगर आप किसी तरह की भी समस्या देख रहे हैं, तो आप WhatsApp के अंदर या फिर बाहर की शिकायत कमेटी में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
TRAI ने की बात
इसी के साथ, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने MeitY से WhatsApp के माध्यम से स्कैमर्स द्वारा भेजे जाने वाले कॉल और संदेशों की जांच और रोकथाम को लेकर बात की है। रिपोर्ट के अनुसार, TRAI अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी ने ईटी को हाल ही में एक बातचीत में बताया कि WhatsApp कॉल पर वर्तमान में MeitY द्वारा ध्यान दिया जा रहा है, इसलिए हमने पहले ही मंत्रालय को लिखा है कि TRAI पहले ही वॉइस कॉल और एसएमएस के संबंध में काम कर चुका है और उसने उचित कार्यवाही करने का अनुरोध भी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp पर लगी फोटो और खाते से उड़ गए 7.8 करोड़, पूर्व PM के बेटे के साथ हुआ ऐसा साइबर फ्रॉड
WhatsApp पर आया Lockdown PDF तो तुरंत हो जाएं सावधान, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
WhatsApp पर किसने किया ब्लॉक…किसका इंटरनेट स्लो, Meta AI खोलेगा सारे राज, बस फाॅलो करें ये आसान सी ट्रिक
WhatsApp का हरा रंग अब जाएगा बदल, अपनी पसंद से चुनें नया कलर और आइकन
इन प्लेटफार्म पर है नजर
WhatsApp, Signal और Telegram जैसे OTT ऐप वर्तमान में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया और टेलिकॉम विभाग के तहत नहीं आते हैं। ऐसे में नियामक अनुपात के मामले में MeitY के अधिकार क्षेत्र में आने वाली ये सभी चीजें टेलीकॉम रेगुलेटरी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मंत्रालय पर दबाव डाल रही हैं कि वह स्पैम और फ़िशिंग संचार के मामलों की जांच करें और उनकी रोकथाम भी करें, जो कि तेजी से WhatsApp और Telegram के माध्यम से बढ़ रहा है।
एक अधिकारी का यह भी कहना है कि WhatsApp कुछ हद तक DoT के साथ सहयोग कर रहा है और सरकार द्वारा अनुरोध किए जाने पर उन नंबरों को ब्लॉक भी कर रहा है, लेकिन Telegram और Signal जैसे प्लेटफार्म अभी तक कोई भी दृश्य नियंत्रण नहीं कर रहे हैं। जिन्हें स्कैम पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। हालांकि, भारत में WhatsApp का विशाल यूजर बेस है, इस कारण से यह मामला आगे भी बढ़ रहा है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Indian govenment send notice whatsapp wants this action planning eliminate hackes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














