Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत तैयार करेगा अपना खुद का AI मॉडल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान

केंद्रीय मंत्री अश्वीनी वैष्णव ने भरोसा जताया कि भारत एक ऐसा बेसिक मॉडल बनाएगा, जो विश्वस्तरीय होगा और दुनियाभर के बेस्ट मॉडल के साथ मुकाबला कर सकेगा।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jan 30, 2025 | 08:29 PM

अश्विनी वैष्णव, (केंद्रीय मंत्री)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को देश की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) महत्वाकांक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आने वाले महीनों में अपना खुद का बेसिक मॉडल तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि भारत स्टार्टअप और शोधकर्ताओं के उपयोग के लिए 18,693 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) द्वारा संचालित सबसे सस्ती कॉमन कम्प्यूट सुविधा तैयार करेगा, जिसकी मदद से चैटजीपीटी, डीपसीक आर1 और ऐसे ही दूसरे एआई मॉडल को टक्कर दी जा सकती है। भारत का यह साहसिक कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब चीनी कंपनी डीपसीक ने अपने एआई मॉडल से लोगों का ध्यान खींचा है। डीपसीक ने एआई के क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों के प्रभुत्व को चुनौती दी है।

केंद्रीय मंत्री अश्वीनी वैष्णव ने भरोसा जताया कि भारत एक ऐसा बेसिक मॉडल बनाएगा, जो विश्वस्तरीय होगा और दुनियाभर के बेस्ट मॉडल के साथ मुकाबला कर सकेगा। भारत ने गुरुवार को अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मसौदे में अगले चरणों की घोषणा की, जिसमें बोली लगाने के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स, सीएमएस कंप्यूटर, टाटा कम्युनिकेशंस, ई2ई नेटवर्क, योटा डेटा सर्विसेज और अन्य शामिल हैं। इन कंपनियों ने 18,693 जीपीयू की पेशकश की है। इसके अलावा आठ परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई।

तकनीक को सभी के लिए आसान बनाना है

आईटी मंत्री अश्वीनी वैष्णव ने भारत को वैश्विक एआई केंद्र में लाने का वादा करते हुए कई घोषणाएं की और कहा कि एक एआई सुरक्षा संस्थान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक को सभी के लिए सुलभ बनाना, यही हमारे प्रधानमंत्री की आर्थिक सोच है। इस समय हमारे पास सबसे सस्ती कंप्यूटिंग सुविधा है। डीपसीक को लेकर गोपनीयता संबंधी चिंताओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि भारत गोपनीयता संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए इसे भारतीय सर्वर पर ‘होस्ट’ करेगा। सरकार भारत का बेसिक मॉडल विकसित करने के लिए प्रस्ताव भी मांग रही है जो भारतीय संदर्भ, भारतीय भाषाओं, संस्कृति से जुड़ा होगा, और जहां आंकड़े हमारे देश के लिए, हमारे नागरिकों के लिए होंगे।

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

8-10 महीनों में में बनेगा बेसिक मॉडल

केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया की सामान्य कंप्यूट सुविधा (18,693 जीपीयू द्वारा संचालित) वैश्विक लागत मानक के मुकाबले बहुत कम होगी। यह कंप्यूट सुविधा सबसे सस्ती होगी। इसकी 40 प्रतिशत लागत सरकार वहन करेगी, जिसके बाद इसे एक डॉलर प्रति जीपीयू घंटा से भी कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कम से कम छह प्रमुख डेवलपर्स और स्टार्टअप हैं, जो अगले 8-10 महीनों में या इससे भी पहले बेसिक मॉडल बना सकते हैं। इंडिया एआई मिशन के तहत सरकार ने भारत के एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए 10,372 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी थी।

India will create its own ai model said it minister ashwini vaishnaw

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2025 | 08:27 PM

Topics:  

  • IT Ministry

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.