Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Meta Summoned: Instagram Ads पर सरकार का बड़ा एक्शन, बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर Meta को भेजा नोटिस

Instagram Child Abuse Ads: इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों के मामले में केंद्र सरकार ने मेटा को तलब करने का निर्देश दिया है। इसके पहले सरकार ने WhatsApp फीचर पर भी नोटिस थमाया था।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 03, 2026 | 08:33 PM

इंस्टाग्राम (फोटो सोर्स- AI)

Follow Us
Follow Us:

Meta Summoned By Government: भारत सरकार इस समय मेटा पर लगातार निगरानी कर रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रालय के अधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन सोषण को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर सख्त निर्देश दिए है। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री से संबंधित विज्ञापन मामले में मेटा को तुरंत तलब करके जवाब मांगें।

बता दें, सरकार द्वारा यह कार्रवाई केवल इंस्टाग्राम तक ही सीमित नहीं है। भारत सरकार ने बीते बुधवार को व्हाट्सएप द्वारा प्रस्तावित नए यूजरनेम फीचर पर भी कंपनी को नोटिस भेज चुकी है।

मेटा को तलब करने का निर्देश

भारत सरकार बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मटीरियल को बढ़ावा देने वाले इंस्टाग्राम ऐड्स पर मेटा को तलब करेगी। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मटीरियल को बढ़ावा देने वाले इंस्टाग्राम ऐड्स पर मेटा को तलब करने का निर्देश दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

हाईटेक होगी सेना: कामिकाजे ड्रोन, मिसाइलें, एंटी-ड्रोन सिस्टम समेत 52 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मिली मंजूरी

सिंधु जल समझौते पर भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, कहा- आतंकवाद के खात्मे तक नहीं होगी कोई बातचीत

ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, कॉलेजों के 500 मीटर के भीतर शराब-तंबाकू पर बैन; 15 जुलाई तक देनी होगी रिपोर्ट

ATS का बड़ा एक्शन: गुजरात और MP से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, लगीं UAPA की सख्त धाराएं

दूसरी बार सरकार ने भेजा नोटिस

उन्होंने कहा कि IT मंत्रालय इस मुद्दे पर मेटा से जवाब मांगेगा। इस हफ्ते में यह दूसरी बार है जब सरकार ने मेटा पर दबाव बनाया है। बीते बुधवार को भी केंद्र सरकार ने मेटा को एक नोटिस जारी किया था। नोटिस में WhatsApp पर प्लान किए गए यूजरनेम फीचर पर सवाल उठाया गया है। इसमें चिंता जताई गई कि इससे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट स्कैम और नकली पहचान वाले हमलों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।

STORY | Government to summon Meta over Instagram ads promoting child sexual abuse material IT Minister Ashwini Vaishnaw has directed officials in his ministry to summon Meta over Instagram ads promoting child sexual abuse material, sources said on Friday. The IT Ministry will… pic.twitter.com/kaWwwrjWkc — Press Trust of India (@PTI_News) July 3, 2026

केंद्र ने कंपनी से मांगा जवाब

इसने प्लेटफॉर्म को इस फीचर को तब तक रोकने का निर्देश दिया, जब तक कि इस मुद्दे पर सरकार की संतुष्टि के अनुसार सलाह-मशविरा पूरा नहीं हो जाता। केंद्र ने मेटा से यह भी पूछा था कि WhatsApp के नए फीचर, जिससे साइबर क्राइम बढ़ सकते हैं, पर IT एक्ट और नियमों के तहत कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए।

ये भी पढे़ं- हाईटेक होगी सेना: कामिकाजे ड्रोन, मिसाइलें, एंटी-ड्रोन सिस्टम समेत 52 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मिली मंजूरी

सरकार ने मेटा को यह भी याद दिलाया कि WhatsApp, एक अहम सोशल मीडिया बिचौलिया होने के नाते, IT एक्ट और नियमों के तहत ड्यू डिलिजेंस की जिम्मेदारियों से बंधा है।

Government summons meta instagram child sexual abuse ads whatsapp notice

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 08:33 PM

Topics:  

  • Ashwini Vaishnaw
  • Instagram
  • IT Ministry
  • Latest News
  • WhatsApp

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.