Incognito Mode: क्या सच में देता है पूरी प्राइवेसी? जानिए असली सच
Chrome Incognito History: वेब ब्राउज़र एक प्राइवेट मोड ऑफर करता है। Chrome में इसे "Incognito" कहा जाता है, जो यूज़र्स को एक सीक्रेट और सुरक्षित ब्राउज़िंग एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Incognito क्या है सेफ। (सौ. Freepik)
Incognito Mode Private Browsing: आज के डिजिटल दौर में हर वेब ब्राउज़र एक प्राइवेट मोड ऑफर करता है। Chrome में इसे “Incognito” कहा जाता है, जो यूज़र्स को एक सीक्रेट और सुरक्षित ब्राउज़िंग एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। पहली नज़र में यह फीचर बेहद सरल और सुरक्षित लगता है बस प्राइवेट मोड ऑन करें और कोई ब्राउज़िंग हिस्ट्री, कुकीज़ या साइट डेटा सेव नहीं होगा।
लेकिन रिपोर्ट्स और एनालिसिस बताते हैं कि यह मोड सिर्फ सीमित गोपनीयता प्रदान करता है। आपकी इंटरनेट गतिविधि आपके इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP), आपके ऑफिस के बॉस या उन वेबसाइट्स को दिखाई दे सकती है जिन्हें आप विज़िट करते हैं। ऐसे में ज़रूरी है समझना कि प्राइवेट मोड असल में क्या करता है और क्या नहीं।
प्राइवेट ब्राउज़िंग क्या करता है?
जब आप इंकॉग्निटो या प्राइवेट विंडो खोलते हैं, तो ब्राउज़र केवल आपके डिवाइस पर लोकल डेटा स्टोर करना बंद कर देता है। यह फीचर विशेष रूप से शेयर्ड या पब्लिक कंप्यूटर्स पर उपयोगी है।
सम्बंधित ख़बरें
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
- ब्राउज़िंग हिस्ट्री सेव नहीं होती
- कुकीज़ और साइट डेटा विंडो बंद होते ही डिलीट हो जाते हैं
- फॉर्म एंट्री, ऑटोफिल और लॉगिन जानकारी सेव नहीं होती
- पर्सनल ब्राउज़िंग निशान लोकल डिवाइस पर नहीं रहते
यानि यह आपको सिर्फ डिवाइस पर प्राइवेसी देता है, इंटरनेट पर नहीं।
ये भी पढ़े: Apple में बड़ा बदलाव? अगले साल बदल सकता है CEO, Tim Cook के उत्तराधिकारी की खोज तेज
प्राइवेट ब्राउज़िंग क्या नहीं करता है?
नाम में “प्राइवेट” होने के बावजूद यह मोड आपको पूरी तरह से गुमनाम नहीं बनाता। इसकी कई महत्वपूर्ण सीमाएँ हैं:
- ISP या नेटवर्क एडमिन आपके विज़िट किए गए साइट्स को ट्रैक कर सकते हैं, क्योंकि आपका ट्रैफिक उनके नेटवर्क से होकर गुजरता है।
- विज़िट की गई वेबसाइटें और एड नेटवर्क्स आपके लॉगिन स्टेटस और ट्रैकिंग टूल्स की मदद से आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को पहचान से जोड़ सकते हैं।
- आपका IP एड्रेस पूरी तरह विज़िबल रहता है, जब तक कि आप VPN जैसे सुरक्षा टूल का इस्तेमाल न करें।
- प्राइवेट मोड आपको मैलवेयर, फिशिंग, की-लॉगर या साइबर अटैक से नहीं बचाता।
प्राइवेट मोड कैसे ऑन करें?
विभिन्न ब्राउज़र में प्राइवेट सेशन खोलने के तरीके अलग-अलग होते हैं:
- Google Chrome: तीन-डॉट मेनू > New Incognito Window
- Apple Safari (Mac): मेनू बार > File > New Private Window
