Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WhatsApp में आया Incognito Mode, अब AI से पूछ सकेंगे दिल की बातें, न रिकॉर्ड होगा चैट न दिखेगी हिस्ट्री

WhatsApp Incognito Chat: प्राइवेट ब्राउज़िंग की बात आती है तो सबसे पहले Google Chrome के Incognito Mode का नाम सामने आता है, लेकिन इस प्राइवेसी वाला अनुभव अब WhatsApp पर भी आ रहा है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 14, 2026 | 10:58 AM

WhatsApp Incognito Chat (Source. WhatsApp Blog)

Follow Us
Close
Follow Us:

Meta AI Incognito Feature: जब भी प्राइवेट ब्राउज़िंग की बात आती है तो सबसे पहले Google Chrome के Incognito Mode का नाम सामने आता है, लेकिन इस प्राइवेसी वाला अनुभव के बदलने का समय आ गया है। क्योंकि जल्द ही WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कुछ खास लाने वाला है। बता दें कि Meta के CEO Mark Zuckerberg ने Meta AI में एक नया Incognito Chat फीचर लॉन्च किया है। जिसका इस्तेमाल करके यूजर्स निजी बातचीत को पहले से ज्यादा सुरक्षित बना पाएंगे।

इसका सीधा मतलब है कि अब यूजर्स WhatsApp पर AI से बिना डर के पर्सनल सवाल पूछ सकेंगे क्योंकि कंपनी का कहना है कि इस चैट को कोई भी नहीं देख पाएगा। यहां तक कि Meta के कर्मचारी भी नहीं।

क्या है Meta AI का नया Incognito Chat फीचर?

मार्क जुकरबर्ग ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार यह फीचर WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी की तरह ही काम करेगा। जिसमें यूजर और AI के बीच होने वाली बातचीत पूरी तरह प्राइवेट रहने वाली है। कंपनी ने दावा किया है कि इस मोड में होने वाली चैट न तो Meta के सर्वर पर सेव होगी और न ही किसी कर्मचारी को दिखाई देगी। इससे यूजर्स को एक सेफ डिजिटल स्पेस मिलेगा जहां वे बिना झिझक अपनी निजी बातें भी शेयर कर पाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स

Samsung का बड़ा दांव, अब सस्ते में मिलेगा Premium Galaxy Phone, कंपनी खुद बेच रही Refurbished Smartphones

Jio यूजर्स की सालभर की टेंशन खत्म, Annual Plan करा देगा पूरे साल फ्री, रोज मिलेगा 2.5GB Data और OTT का मजा

Googlebook Laptop का बड़ा धमाका, Gemini AI बदलेगा लैपटॉप इस्तेमाल करने का तरीका, ChromeOS और Android का संगम

TEE टेक्नोलॉजी ने बढ़ाई सुरक्षा

Meta ने यह भी बताया है कि नया फीचर Trusted Execution Environment (TEE) टेक्नोलॉजी पर आधारित है। जिसको समझें तो AI रिक्वेस्ट को एक अलग और सुरक्षित सिस्टम में प्रोसेस किया जा रहा है। जिससे डेटा मेन सर्वर तक पहुंचेगा ही नहीं। इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि जैसे ही यूजर चैट सेशन बंद करेगा वो पूरी बातचीत अपने आप डिलीट हो जाएगी। वहीं यह जानना जरूरी है कि यह फीचर दूसरे disappearing chat modes से काफी अलग है क्योंकि कई प्लेटफॉर्म्स पर डेटा कुछ समय तक सर्वर पर मौजूद रहता है लेकिन इस फीचर में कुछ भी स्टोर नहीं होगा।

आखिर क्यों पड़ी इस फीचर की जरूरत?

बताया जा रहा है कि AI अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। ऐसे में यूजर्स चाहते हैं कि उनकी निजी बातचीत सुरक्षित रहे। जिसको देखते हुए जुकरबर्ग ने भी कहा कि आने वाले समय में Personal Superintelligence का फायदा तभी मिलेगा जब लोग बिना डर के AI से खुलकर अपने मन की बात कर पाएंगे।

Meta का तो दावा यह भी है कि उसकी Superintelligence Labs दुनिया की पहली ऐसी AI लैब होने वाली है जो बिना server-side log retention के पूरी तरह प्राइवेट AI interaction उपलब्ध कराएंगी।

ये भी पढ़े: PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स

भारत में कब मिलेगा नया फीचर?

बता दें कि Meta ने इस फीचर को सीमित बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। जिसके बाद अब WhatsApp और Meta AI ऐप के शुरुआती यूजर्स इसका इस्तेमाल कर पा रहे हैं। लेकिन अभी तक भारत में इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है पर उम्मीद यह की जा रही है कि अगले कुछ हफ्तों में यह फीचर सभी यूजर्स तक आ जाएंगा।

Incognito mode arrives on whatsapp now you can do incognito chat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 10:58 AM

Topics:  

  • Mark Zukerberg
  • Tech News
  • WhatsApp

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.