PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
Work From Home Gadgets: वर्क फ्रॉम होम शुरु करने वाले है तो आपके घर में यह गैजेट होने ही चाहिए ताकि काम में आपका मन लागे और घर में ही ऑफिस वाली फील दी जा सकें।
- Written By: सिमरन सिंह
WFH gadgets (Source. Freepik)
Best WFH Accessories: वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ईंधन बचाने और खासतौर पर Work From Home को प्राथमिकता देने की बात कही। जिससे यात्रा कम हो और पेट्रोल-डीजल की खपत को घटाया जा सकें। वहीं इस फैसले के बाद अगर आप भी घर से काम करने की तैयारी कर रहे हैं तो अपने आप इन चीजों का होना जरूरी है। जिससे आप घर पर भी ऑफिस जैसी प्रोडक्टिविटी को बनाए रख सकें।
Laptop Stand से बढ़ेगी Productivity
घर में काम करते समय आपका सही पोस्चर आपके काम की समता को बढ़ा देता है। ऐसे में आपके Laptop के लिए Laptop Stand या Foldable table आपका काम आसान कर सकती है। इस गैजेट से लैपटॉप सही ऊंचाई पर रहेंगा और गर्दन या पीठ दर्द की समस्या आपको नहीं होगी। इसके अलावा यह टूल आपको ऑफिस जैसी फीलिंग देते हुए काम पर फोकस करने में मदद करेंगा।
Laptop Stand
सम्बंधित ख़बरें
जानें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने में कितनी बिजली खर्च होती है, 99% लोग हैं इस सच से अनजान
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
Extension Cord बना देगा काम आसान
WFH सेटअप को पूरा करने के लिए उसमें Extension Cord का होना सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि कई बार कमरे में पर्याप्त प्लग पॉइंट नहीं होते जिससे आपने लैपटॉप को लेकर इधर-उधर नहीं जा पाते। वहीं लैपटॉप, फोन और दूसरे डिवाइस चार्ज करने में परेशानी भी होती है। ऐसे में घर पर ऑफिस बनने में एक्सटेंशन बोर्ड आपकी बहुत मदद करेगा। इसमें भी आपके लिए USB पोर्ट वाला मॉडल लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा क्योंकि इससे आप फोन और दूसरे गैजेट्स सीधे चार्ज कर पाएंगे।
Extension Cord
Laptop Support वाला Powerbank जरूरी
घर में काम करते हुए बिजली की भी परेशानी हो सकती है। कई बार पावर कट से काम रोक सकता है। ऐसे में 20,000mAh वाला Powerbank आपके लिए काफी मददगार रहेगा। वहींं सलाह तो यह दी जाती है कि कम से कम 65W आउटपुट सपोर्ट वाला पावरबैंक खरीदना चाहिए ताकि वह लैपटॉप को भी आसानी से चार्ज कर सके। वहीं बाजार में आज के समय में ऐसे पावरबैंक भी आ रहे है जो 1500 से 2000 रुपये के बीच आसानी से मिल जाते हैं।
Laptop Support Powerbank
ये भी पढ़े: Samsung का बड़ा दांव, अब सस्ते में मिलेगा Premium Galaxy Phone, कंपनी खुद बेच रही Refurbished Smartphones
Noise Cancellation Headphones करेंगे कमाल
घर का माहौल ऑफिस जितना शांत नहीं होता। कई बार घर वालों की बातचीत या बाहर के शोर से काम पर फर्क पड़ता है। ऐसे में Noise Cancellation Headphones या Earbuds आपकी प्रोडक्टिविटी को सही रख सकते है। ये गैजेट्स बाहरी शोर कम करने के साथ-साथ ऑनलाइन मीटिंग्स और कॉल्स के दौरान बेहतर ऑडियो क्वालिटी भी देगे, जिससे बिना रोके आप काम कर सकते है।
Noise Cancellation Headphones
Wi-Fi के बिना अधूरा है WFH Setup
WFH सेटअप में सबसे जरूरी होता है Wi-Fi जो आपको तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन देता है। जिससे आप आसानी से बिना रोके काम कर पाते है। ऐसे में घर में Wi-Fi Connection या Pocket Wi-Fi Router आपके पास होना जरूरी है क्योंकि कोई भी काम फोन के Hotspot पर लंबे समय तक निर्भर नहीं रह सकता और इसकी वजह बैटरी का तेजी से खराब होना है।
Wi-Fi Router
