Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Googlebook Laptop का बड़ा धमाका, Gemini AI बदलेगा लैपटॉप इस्तेमाल करने का तरीका, ChromeOS और Android का संगम

Googlebook Launch: Google ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लाया है। अब Google एक नई कैटेगरी के लैपटॉप ला रहा है जो Googlebook के नाम से चर्चा में है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 13, 2026 | 12:11 PM

Googlebook (Source. Google Blog)

Follow Us
Close
Follow Us:

Google Googlebook Specifications: Google ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लाया है। जैसा की आपको पता है कि करीब 15 साल पहले Chromebook की शुरुआत हुई थी। वहीं अब Google एक नई कैटेगरी के लैपटॉप ला रहा है जो Googlebook के नाम से चर्चा में है। कंपनी ने दावा किया है कि यह सिर्फ एक ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं बल्कि Intelligence System पर काम करने वाला स्मार्ट लैपटॉप होगा। जिसके अदंर Gemini AI की ताकत देखने को मिलने वाली है।

बता दें कि Googlebook को Android और ChromeOS के बेहतरीन फीचर्स को मिलाकर तैयार किया गया है। जिसमें यूजर्स को अब लैपटॉप में स्मार्ट AI हेल्प, मोबाइल जैसी कनेक्टिविटी और प्रीमियम डिजाइन सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा।

Gemini AI से लैपटॉप होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट

Googlebook में जो सबसे खास बात चर्चा का विषय बनी हुई है वो इसका Magic Pointer फीचर है। कंपनी ने बताया है कि यह फीचर Gemini AI के साथ मिलकर काम करेगा और यूजर के कर्सर को स्मार्ट बनाएंगा। उदाहरण के तौर पर देखे तो अगर आप ईमेल में कोई तारीख देख रहे हैं तो कर्सर उसी समय मीटिंग सेट करने का सुझाव देगा। वहीं दो तस्वीरें सिलेक्ट करते ही AI उन्हें साथ में विजुअलाइज कर सकेगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि इससे idea to done का सफर सिर्फ कुछ क्लिक में पूरा हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Instant Loan का चक्कर पड़ सकता हैं भारी, Cyber Dost ने जारी की 10 Fake Loan Apps की लिस्ट

गर्मियों में फोन चार्ज होने में कर रहा है आनाकानी? घबराइए नहीं, ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी

Google Translate के 20 साल पूरे, दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रांसलेट हुआ Thank You

Google अचानक हुआ डाउन, लाखों यूजर्स घबराए, सर्च नहीं चला तो सोशल मीडिया पर मची हलचल

Create your Widget फीचर करेगा कमाल

Googlebook के फीचर्स के बारे में बताया जाए तो इसमें Create your Widget नाम का नया AI फीचर मिलने वाला है। जिसमें आप इससे एक प्रॉम्प्ट देकर अपना पर्सनल डैशबोर्ड को तैयार कर सकते है। मान लीजिए कि आप Berlin में फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो Gemini आपके Gmail, Calendar और इंटरनेट से जानकारी लेकर फ्लाइट, होटल, रेस्टोरेंट और काउंटडाउन जैसी चीजें एक जगह ही दिखा पाएंगे। जिससे आपको पर्सनलाइज्ड डेस्कटॉप वाला अनुभव मिलेगा।

Android और फोन के साथ मिलेगा Seamless Experience

Googlebook को पूरी तरह से Android ecosystem के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया गया है। यानी फोन और लैपटॉप के बीच स्विच करना यूजर्स के लिए बेहद आसान होगा। इस फीचर की मदद से यूजर लैपटॉप पर काम करते-करते फोन ऐप्स को तुरंत एक्सेस भी कर पाएंगे। साथ ही Quick Access फीचर के जरिए फोन की फाइल्स सीधे लैपटॉप के फाइल ब्राउजर में दिखाई देंगी जिसमें ट्रांसफर की जरूरत नहीं होगी।

ये भी पढ़े: Instant Loan का चक्कर पड़ सकता हैं भारी, Cyber Dost ने जारी की 10 Fake Loan Apps की लिस्ट

Acer, ASUS और Lenovo जैसी कंपनियां बनाएंगी Googlebook

Google ने इस बात की जानकारी भी दी है कि Acer, ASUS, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियों के साथ मिलकर पहले Googlebook लैपटॉप को तैयार किया जाएगा। कंपनी के अनुसार इन लैपटॉप्स में प्रीमियम डिजाइन, हाई-एंड हार्डवेयर और यूनिक Glowbar डिजाइन देखने को मिल सकता है। फिलहाल तो कंपनी ने सिर्फ एक झलक दिखाई है लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में AI लैपटॉप मार्केट में Googlebook के आने से बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Googlebook laptop big splash gemini ai will revolutionize

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2026 | 12:11 PM

Topics:  

  • Android App
  • Google
  • Laptop
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.