Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म! Huawei ला रहा है 10,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei 10000mAh Battery Phone: हुवावे जल्द 10,000 mAh की पावरफुल बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इसमें 6.84-इंच OLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 23, 2026 | 10:16 AM

Huawei New Launch (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Huawei Upcoming Mid Range 5G Smartphone Details: आज के दौर में जहां स्मार्टफोन कंपनियां पतले डिजाइन के चक्कर में बैटरी बैकअप से समझौता कर रही हैं, वहीं टेक कंपनी Huawei एक नया रीकॉर्ड रचने की तैयारी में है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, हुवावे जल्द ही चीन में अपना एक नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000 mAh की विशाल बैटरी होगी।

बैटरी के मामले में सबको पीछे छोड़ देगा यह डिवाइस

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सबसे बड़ी चिंता बैटरी खत्म होना होती है, लेकिन हुवावे का यह नया फोन इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकता है। बताया जा रहा है कि इस डिवाइस में मिलने वाली 10,000 mAh की बैटरी कंपनी के ही पिछले मॉडल Huawei Enjoy 90 Pro Max (जिसमें 8,500 mAh बैटरी है) से भी काफी बड़ी और शक्तिशाली होगी। इतनी बड़ी बैटरी के साथ, यूजर्स को बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह फोन भारी इस्तेमाल के बावजूद कई दिनों तक साथ निभा सकता है।

प्रीमियम विजुअल एक्सपीरियंस

सिर्फ बैटरी ही नहीं, डिस्प्ले के मामले में भी यह फोन काफी दमदार होने वाला है। लीक्स के मुताबिक, इस अपकमिंग मिड-रेंज डिवाइस में 6.84-इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगी। यह डिस्प्ले न केवल शानदार कलर कंट्रास्ट प्रदान करेगी, बल्कि गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस भी सुनिश्चित करेगी। चर्चा है कि यह वही डिस्प्ले हो सकती है जो कंपनी ने Enjoy 90 Pro Max में इस्तेमाल की है।

सम्बंधित ख़बरें

Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम

AI खा जाएगा सबकी नौकरियां? ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, बताया क्यों दुनिया में सबसे आगे निकलेगा भारत

छतों से हो रही ‘बारिश’, लेकिन कोई नहीं भीग रहा, चीन की नई Cooling Technology ने गर्मी में मचाया तहलका

14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान

फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा

फोटोग्राफी लवर्स के लिए भी इस फोन में खास इंतजाम किए गए हैं। इस डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो हाई-डेफिनिशन तस्वीरों और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सक्षम होगा। प्रदर्शन की बात करें तो, इसमें हुवावे की 8-सीरीज की Kirin चिप दी जा सकती है। रिपोर्ट्स का संकेत है कि कंपनी इसमें Kirin 8020 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है, जो मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी को स्मूथ बनाएगा।

Huawei Nova 16 SE या Enjoy सीरीज का नया मॉडल?

फिलहाल इस बैटरी वाले फोन के सटीक नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। जहां कुछ रिपोर्ट्स इसे Enjoy सीरीज का हिस्सा मान रही हैं, वहीं टिपस्टर ‘Fixed Focus Digital’ का दावा है कि हुवावे Nova 16 SE पर काम कर रहा है, जो Nova 16 लाइनअप का हिस्सा हो सकता है। इस नए Nova ब्रांडेड फोन में हुवावे का पहली पीढ़ी का मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी दिया जा सकता है, जो इमेज क्वालिटी को और भी बेहतर बना देगा।

यह भी पढ़ें Samsung Galaxy Unpacked 2026: आज लॉन्च होंगे 3 नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, जानें डिटेल्स

कीमत और उपलब्धता

Huawei के इस नए धमाके की कीमत को लेकर भी कयास शुरू हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस डिवाइस की कीमत लगभग 2,000 युआन हो सकती है, जो भारतीय मुद्रा में तकरीबन 30,000 रुपय के आसपास बैठती है। वर्तमान में Nova सीरीज के Nova 16z में Kirin 8020 प्रोसेसर मिल रहा है, जबकि Enjoy 90 लाइनअप में Kirin 8000 चिपसेट है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 10,000 mAh की बैटरी वाला यह नया फोन किस नाम से और कितनी जल्दी बाजार में दस्तक देता है।

हुवावे का यह कदम निश्चित रूप से उन यूजर्स को आकर्षित करेगा जो एक ऐसा फोन चाहते हैं जो लंबे समय तक चले और जिसमें पावर के साथ-साथ परफॉर्मेंस का भी सही संतुलन हो।

Huawei 10000mah battery phone specs price launch

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 10:16 AM

Topics:  

  • Technology

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.