Huawei ने लॉन्च किए दो नए फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग से मचाएंगे धमाल

Huawei Smartphone: Huawei ने अपने ग्लोबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Huawei Pura 90s Pro और Huawei Pura 90s Pro Max को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।
huawei-two-new-flagship-phones-huawei-pura-90s-pro-and-huawei-pura-90s-pro-max
Huawei (Source. Huawei)
Updated on

Huawei Flagship Phone: Huawei ने अपने ग्लोबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Huawei Pura 90s Pro और Huawei Pura 90s Pro Max को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित एक लॉन्च इवेंट के दौरान पेश किया। वहीं दोनों स्मार्टफोन Kirin 9030S चिपसेट, EMUI 16, 6000mAh बैटरी, IP68/IP69 रेटिंग और वायरलेस फास्ट चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आ रहे है। लेकिन डिस्प्ले साइज, कैमरा सेटअप और चार्जिंग स्पीड के मामले में दोनों मॉडल एक-दूसरे से अलग हैं। वहीं अभी के लिए दोनों स्मार्टफोन मलेशिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और कंपनी का कहना है कि आने वाले महीनों में इन्हें दूसरे वैश्विक बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा।

कीमत और वेरिएंट

Huawei Pura 90s Pro के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत MYR 3,699 जो करीब 87,200 रुपये रखी गई है जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट MYR 3,999 जो करीब 94,200 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं Huawei Pura 90s Pro Max के 12GB + 512GB मॉडल की कीमत MYR 4,899 जो करीब 1,15,400 रुपये है। इसके साथ ही कंपनी ने Pura 90s Pro को Guava Soda, Orange Soda, Coconut White और Mulberry Black रंगों में पेश किया है। वहीं Pro Max को Blush Gold, Orange Ocean, Blaze Purple और Graphite Black फिनिश में खरीदा जा सकेगा।

200MP कैमरा और AI फीचर्स बने सबसे बड़ी ताकत

Huawei Pura 90s Pro के फीचर्स के बारे में बताए तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 12.5MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP मैक्रो टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Pro Max में 40MP अल्ट्रा-वाइड और दमदार 200MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। दोनों स्मार्टफोन 13MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा, 4x ऑप्टिकल जूम, 100x डिजिटल जूम, AI Composition और AI De-glare जैसे एडवांस कैमरा फीचर्स से लैस हैं।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन EMUI 16 पर चलते हैं, जिसमें कंपनी का Celia AI Assistant दिया गया है। यह रूट प्लानिंग, रिमाइंडर, शेड्यूल मैनेजमेंट, वॉयस कॉल और कई स्मार्ट AI फीचर्स को सपोर्ट करता है।

6000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग का दम

दोनों स्मार्टफोन में 6000mAh बैटरी दी गई है। Pura 90s Pro में 66W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग मिलती है जबकि Pro Max 100W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा दोनों फोन में 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, 5G, NFC, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कई एडवांस सेंसर दिए गए हैं। Pro Max में कंपनी ने Kunlun Anti-Reflective Glass भी दिया है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन कम करने के साथ स्क्रैच और ड्रॉप रेजिस्टेंस को भी बेहतर बनाता है। प्रीमियम फीचर्स को देखते हुए Huawei के ये दोनों स्मार्टफोन फ्लैगशिप सेगमेंट में Samsung, Apple और Xiaomi जैसे ब्रांड्स को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com