Google का नया फीचर: चोरी हुए फोन अब बन जाएंगे बेकार, Android 16 में मिलेगा जबरदस्त सुरक्षा अपडेट
Google अपने यूजर्स की सुरक्षा और सुविधा देने के लिए नए फीचर्स को लाता रहता है। अब कंपनी Android 16 में एक ऐसा फीचर जोड़ने जा रही है, जो यूजर्स की सुरक्षा से जोड़ा हुआ है।
- Written By: सिमरन सिंह
Google new feature Stolen phones (सौ. Design)
टेक्नोलॉजी की दुनिया की दिग्गज कंपनी Google अपने यूजर्स की सुरक्षा और सुविधा को लेकर लगातार नए फीचर्स लाती रहती है। अब कंपनी Android 16 में एक ऐसा फीचर जोड़ने जा रही है, जिससे चोरी हुआ स्मार्टफोन लगभग बेकार हो जाएगा। Android Police की रिपोर्ट के अनुसार यह नया सुरक्षा फीचर ‘फैक्ट्री रीसेट प्रोटेक्शन’ का एक उन्नत वर्जन होगा।
मालिक की अनुमति के बिना फोन नहीं चलेगा
Google ने इस फीचर को ‘The Android Show: I/O Edition’ के दौरान पेश किया। इसके तहत अगर कोई किसी चोरी हुए डिवाइस को फैक्ट्री रीसेट करके इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा, तो वह संभव नहीं होगा। नया फीचर फोन के सभी फंक्शन्स को तब तक लॉक कर देगा, जब तक मालिक की ओर से अनुमति न मिल जाए।
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह अपडेट मौजूदा फैक्ट्री रीसेट प्रोटेक्शन फीचर से कहीं ज्यादा कड़ा और असरदार होगा। चोरी के बाद भी अगर कोई व्यक्ति फोन का सेटअप प्रोसेस बायपास करने की कोशिश करता है, तो उसे एक चेतावनी मिलेगी और उसे मजबूरन फैक्ट्री रीसेट करना होगा। लेकिन तब भी फोन को तभी एक्टिवेट किया जा सकेगा जब उसमें सही Google अकाउंट और स्क्रीन लॉक डिटेल डाली जाए।
सम्बंधित ख़बरें
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
ये हैं Google के अन्य एंटी-थेफ्ट फीचर्स
1. थेफ्ट डिटेक्शन लॉक
यह फीचर AI, मोशन सेंसर, Wi-Fi और Bluetooth की मदद से यह पहचानता है कि फोन छीना गया है। अगर ऐसा कुछ लगता है, तो यह अपने आप स्क्रीन को लॉक कर देता है।
2. रिमोट लॉक
अगर फोन चोरी या खो जाता है, तो यूजर अपने वेरिफाई किए गए नंबर से उसे रिमोटली लॉक कर सकता है। इसके लिए फोन में स्क्रीन लॉक, एक्टिव सिम और Find My Device ऑन होना जरूरी है।
Gmail के ये 4 कमाल के फीचर्स कर देंगे आपका काम और आसान, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
3. ऑफलाइन डिवाइस लॉक
अगर फोन इंटरनेट से डिस्कनेक्ट कर दिया जाता है, तो यह फीचर कुछ समय बाद अपने आप डिवाइस को लॉक कर देता है ताकि डेटा सुरक्षित रहे।
नया कदम आएगा काम
Google का यह नया कदम मोबाइल चोरियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। Android 16 के साथ आने वाला यह फीचर स्मार्टफोन यूजर्स को बेहतर सुरक्षा देने के साथ-साथ चोरों के मंसूबों पर भी पानी फेर देगा।
