Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Google ने भ्रामक प्रचार पर कसा शिकंजा, 2025 में हटाए 11,000 यूट्यूब चैनल

YouTube Channel Remove: Google ने 2025 की दूसरी तिमाही में 11,000 से अधिक यूट्यूब चैनल्स और अकाउंट्स को प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि ये चैनल्स राज्य प्रायोजित दुष्प्रचार फैला रहे थे।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 23, 2025 | 10:35 AM

YouTube से हटाए गए 11000 अकांउट। (सौ. Pixabay)

Follow Us
Close
Follow Us:

YouTube Channel Remove: Google ने साल 2025 की दूसरी तिमाही में एक बड़ा कदम उठाते हुए 11,000 से अधिक यूट्यूब चैनल्स और अकाउंट्स को प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। CNBC और गूगल की ऑफिशियल ब्लॉग रिपोर्ट के अनुसार, ये चैनल्स राज्य प्रायोजित दुष्प्रचार फैलाने में सक्रिय थे और इनका संबंध मुख्य रूप से चीन और रूस से जुड़ा था।

गूगल का यह कदम वैश्विक स्तर पर चल रहे डिजिटल डिसइंफॉर्मेशन के खिलाफ अभियान का हिस्सा है, जिसमें इंटरनेट पर झूठी या भ्रामक जानकारियों के प्रसार को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

चीन के समर्थन में चल रहे थे चैनल

गूगल की Threat Analysis Group (TAG) ने बताया कि हटाए गए चैनलों में से अधिकांश चाइनीज और अंग्रेज़ी भाषा में कंटेंट अपलोड कर रहे थे। इन वीडियोज़ में चीन की सरकार (PRC) और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की नीतियों का समर्थन किया जा रहा था। साथ ही, ये चैनल अमेरिकी विदेश नीति और पश्चिमी देशों की आलोचना भी कर रहे थे। यह एक सुनियोजित प्रयास था चीन के पक्ष में वैश्विक राय बनाने का।

सम्बंधित ख़बरें

चीन का अभेद्य Supercomputer हुआ हैक, मिसाइल-फाइटर जेट्स की सीक्रेट फाइलें लीक

बिजली बिल की टेंशन खत्म: AC चलने पर भी आधा होगा खर्च और सालों चलेगी आपकी मशीन

ड्राइविंग में बड़ा बदलाव: अब कार में बैठे-बैठे करें WhatsApp कॉल और चैट, iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी

अब बिना बैंक अकाउंट भी होगा UPI पेमेंट, Google Pay का नया Pocket Money फीचर लॉन्च

रूस के समर्थन में फैल रहा था भ्रम

रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 2,000 यूट्यूब चैनल्स रूस के पक्ष में कंटेंट बना रहे थे, जिनमें यूक्रेन, नाटो और पश्चिमी देशों की नीतियों की आलोचना की जा रही थी। इन चैनलों द्वारा विभिन्न भाषाओं में भ्रामक वीडियो अपलोड किए जा रहे थे। गूगल ने इन सभी को चिन्हित कर हटाने का निर्णय लिया।

RT से जुड़े अकाउंट्स पर कार्रवाई

गूगल ने रूसी राज्य-नियंत्रित मीडिया संस्था RT से जुड़े 20 यूट्यूब चैनल, 4 विज्ञापन अकाउंट और 1 ब्लॉग को भी डिलीट कर दिया है। गौरतलब है कि RT के मुख्य यूट्यूब चैनल्स को गूगल पहले ही मार्च 2022 में ब्लॉक कर चुका था, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था।

ये भी पढ़े: BSNL ने बदला ₹197 वाला प्लान, अब मिलेगा ज्यादा वैलिडिटी और दमदार बेनिफिट्स

अन्य देशों के अकाउंट्स भी हटे

गूगल ने अजरबैजान, ईरान, तुर्की, इज़राइल, घाना और रोमानिया से संबंधित कुछ अकाउंट्स को भी हटाया है। ये अकाउंट्स राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रहे थे और इज़राइल-फिलिस्तीन संघर्ष व आंतरिक चुनावों से जुड़े मुद्दों पर भ्रामक जानकारी फैला रहे थे।

30,000 से अधिक अकाउंट्स पर अब तक गिरी गाज

गूगल के अनुसार, 2025 की शुरुआत से अब तक 30,000 से ज्यादा यूट्यूब चैनल्स और अकाउंट्स हटाए जा चुके हैं, जो झूठे या भ्रामक प्रोपेगेंडा का हिस्सा थे।

Google youtube crackdown 2025 deletes close to 11000 youtube channels know the reason

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2025 | 10:34 AM

Topics:  

  • Google
  • Tech News
  • YouTube

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.