YouTube चैनल्स को निशाना बना रहे फेक टेकडाउन, जानिए पूरी कहानी

एक दिन अचानक आपकी वीडियो गायब हो जाएं। यह किसी भी यूट्यूबर के लिए एक डरावना सपना हो सकता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक नकली निन्टेंडो वकील ने YouTube क्रिएटर्स को डराना शुरू कर दिया है।
Youtube
Youtube के Channel चलाने वालो पर परेशानी आ गई है। (सौ. Design)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत टेक डेस्क: कल्पना कीजिए: आपने अपने YouTube चैनल पर सालों की मेहनत से लाखों फॉलोअर्स जोड़े हैं, अच्छी-खासी व्यूअरशिप बनाई है, और एक दिन अचानक आपकी वीडियो गायब हो जाएं। यह किसी भी यूट्यूबर के लिए एक डरावना सपना हो सकता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक नकली निन्टेंडो वकील ने YouTube क्रिएटर्स को डराना शुरू कर दिया है।

पूरा मामला क्या है?

द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर के अंत में यूट्यूबर Dominik 'Domtendo' Neumayer के साथ एक अजीब घटना घटी। उन्होंने अपने चैनल पर द लेजेंड ऑफ ज़ेल्डा: इकोज ऑफ विजडम सीरीज की वीडियो अपलोड की थीं। अचानक, उनके चैनल से ये वीडियो गायब हो गईं।

YouTube ने ईमेल के जरिए डोमटेंडो को बताया कि उनके कुछ वीडियो हटा दिए गए हैं और उन्हें कॉपीराइट स्ट्राइक दी जाएगी। इस खबर ने उन्हें चौंका दिया, क्योंकि अब वह अपने 17 साल पुराने चैनल और 1.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स खोने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।

डोमटेंडो ने बताया कि उन्हें यह स्ट्राइक समझ नहीं आई। वह उन क्रिएटर्स में से हैं जो लेट्स प्ले वीडियो बनाते हैं। ईमेल में कहा गया था कि अगली कॉपीराइट स्ट्राइक से उनका चैनल बंद हो जाएगा। इतने सालों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका ने उन्हें डर और निराशा में डाल दिया।

फेक टेकडाउन की समस्या

डोमटेंडो को जो ईमेल मिला, उसमें दावा किया गया कि यह निन्टेंडो लीगल डिपार्टमेंट से है और इसे तात्सुमी मसाकी ने साइन किया है। YouTube ने यह स्वीकार किया कि डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट (DMCA) के तहत आने वाले लगभग 6% टेकडाउन रिक्वेस्ट फेक होती हैं।

YouTube का बयान

YouTube ने कहा कि नकली टेकडाउन क्रिएटर्स के लिए एक गंभीर समस्या बन चुके हैं। इनके खिलाफ लड़ने में न केवल समय, बल्कि पैसे की भी जरूरत पड़ती है। YouTubeने क्रिएटर्स को सजग रहने और ऐसे फेक रिक्वेस्ट्स को पहचानने की सलाह दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com