Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Google अचानक हुआ डाउन, लाखों यूजर्स घबराए, सर्च नहीं चला तो सोशल मीडिया पर मची हलचल

Google Down: सोमवार की सुबह उस वक्त इंटरनेट यूजर्स चौंक गए जब दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन Google अचानक कई लोगों के लिए काम करना बंद कर गया था। जिसको लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर बात की।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 12, 2026 | 11:47 AM

Google Server Error (Source. Google)

Follow Us
Close
Follow Us:

Google Down Server Error: सोमवार की सुबह उस वक्त इंटरनेट यूजर्स चौंक गए जब दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन Google अचानक कई लोगों के लिए काम करना बंद कर गया था। भारत में हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि वे Google Search एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। कुछ लोगों के लिए वेबसाइट खुल ही नहीं रही थी। वहीं कई यूजर्स को Server Error का मैसेज दिखाई दे रहा था।

Downdetector पर शिकायतों की बाढ़

Downdetector जो आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म है उसने बताया कि सुबह करीब 10:23 बजे तक 3,300 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई है Google के ना चलने को लेकर। जिसमें से करीब 57% शिकायतें Google Search से जुड़ी थीं ओर 28% यूजर्स ने कहा कि कंटेंट ठीक से लोड नहीं हो रहा था। इसके अलावा 11% लोगों को वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत आ रही थी।

वहीं यह भी देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर अब #GoogleDown वाला ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर यूजर्स ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किया और बताया कि Google खोलने पर उन्हें यह मैसेज दिखने को मिल रहा है, “Server Error. We’re sorry, लेकिन ऐसा लगता है कि आपकी रिक्वेस्ट को प्रोसेस करते समय एक इंटरनल सर्वर एरर आ गया है। हमारे इंजीनियरों को इसकी जानकारी दे दी गई है और वे इस समस्या को ठीक करने पर काम कर रहे हैं। कृपया बाद में फिर से कोशिश करें।”

सम्बंधित ख़बरें

Solar Panel लगवाने से पहले जान ले यह जरूरी बातें, एक्सपायरी डेट से लेकर कितनी जगह में हो जाएगा काम

Google ला रहा नया CAPTCHA सिस्टम, अब फोटो नहीं, QR Code स्कैन करके साबित करना होगा कि आप इंसान हैं

HP ने लॉन्च किए धांसू AI Laptop, 22 घंटे बैटरी, OLED डिस्प्ले और 80 TOPS AI पावर ने मचाई धूम

इंटरनेट बंद तो क्या हुआ, बिना स्मार्टफोन भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जान लीजिए ये 3 जबरदस्त तरीके

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

वहीं इस सोशल मीडिया के जमाने में Google डाउन होते ही इंटरनेट पर मीम्स और मजेदार पोस्ट की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने X पर लिखा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं यह कह रहा हूँ, लेकिन Google.com सच में डाउन हो गया है। मुझे याद नहीं कि पिछली बार ऐसा कब हुआ था।” वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “यार, Google का डाउन होना तो बहुत ही दुर्लभ बात है। लगता है, अब ‘चारों घुड़सवार’ आने वाले हैं।” इसके अलावा एक Reddit यूजर ने लिखा, “बहुत, बहुत लंबे समय बाद मैंने पहली बार Google को डाउन होते देखा है। सच कहूँ तो, इनका ट्रैक रिकॉर्ड काफ़ी शानदार है।”

ये भी पढ़े: Solar Panel लगवाने से पहले जान ले यह जरूरी बातें, एक्सपायरी डेट से लेकर कितनी जगह में हो जाएगा काम

कुछ ही देर में सेवा हुई बहाल

इस पूरी अफरा तफरी में राहत की बात यह है कि शुरुआती आउटेज के बाद शिकायतों की संख्या तेजी से कम होने लगी। जिसका सीधा मतलब है कि Google ने तकनीकी समस्या को काफी हद तक ठीक कर लिया था। वहीं इस पूरे मामले पर टेक एक्सपर्ट्स का मानना हैं कि इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर छोटी तकनीकी गड़बड़ी भी दुनिया भर के करोड़ों यूजर्स को प्रभावित कर सकती है। यही वजह है कि Google जैसे प्लेटफॉर्म का कुछ मिनटों के लिए डाउन होना भी बड़ी खबर बन जाता है।

Google suddenly goes down millions of users panic google down

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 11:37 AM

Topics:  

  • Google
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.