-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Solar Panel Keep These Essential Points In Mind
Solar Panel लगवाने से पहले जान ले यह जरूरी बातें, एक्सपायरी डेट से लेकर कितनी जगह में हो जाएगा काम
- Written By: सिमरन सिंह
Solar Panel Life: बढ़ते बिजली बिल को देखते हुए आम आदमी की टेंशन बढ़ गई है। जिस वजह से लोग अब तेजी से सोलर एनर्जी की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। लेकिन सोलर पैनल लगाने से पहले कुछ बातें पता होना जरूरी है।

Solar Panel (Source. Freepik)
Solar Panel Price: बढ़ते बिजली बिल को देखते हुए आम आदमी की टेंशन बढ़ गई है। जिस वजह से लोग अब तेजी से सोलर एनर्जी की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। अब तक देखा गया है कि घरों की छतों से लेकर फैक्ट्रियों तक सोलर पैनल का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन एक सवाल सोलर सिस्टम लगवाने से पहले हर किसी के मन में आता जरूर है कि आखिर Solar Panel कितने साल तक चलता है और क्या इसकी भी कोई एक्सपायरी डेट होती है? वहीं एक सवाल और है जो मन में आता है कि सोलर पैनल लगाने के लिए कितनी जगह की जरूरत होती है।
25 साल बाद भी बंद नहीं होता Solar Panel
जानकारी के लिए बता दें कि सोलर पैनल किसी आम मशीन की तरह नहीं है जो एक तय तारीख के बाद अचानक काम करना बंद कर दे। इसकी उम्र धीरे-धीरे कम होती है और समय के साथ बिजली बनाने की क्षमता घने लग जाती है। वैसे किसी अच्छे सोलर पैनल को उदाहरण के रू में बताए तो वह 25 से 30 साल तक आसानी से काम कर सकता है। ऐसे में कई ऐसी कंपनियां भी है जो 25 साल तक की परफॉर्मेंस वारंटी देती हैं। लेकिन साफ कर दें कि इसका मतलब यह नहीं कि 25 साल बाद पैनल काम करना बंद कर देगा या खराब हो जाएगा, बल्कि इसकी बिजली उत्पादन क्षमता थोड़ी कम हो सकती है।
उदाहरण के तौर पर देखे तो कोई भी नया पैनल जहां शुरुआत में 100% क्षमता से काम करता है वो 25 साल बाद करीब 75 से 85% क्षमता तक बिजली पैदा कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
Apple यूजर्स को बड़ा झटका, MacBook और iPad हुए महंगे, अब iPhone खरीदना भी पड़ सकता है भारी
Oppo का नया धमाका, AI Key से लेकर 50MP कैमरा तक मिलेंगे तगड़े फीचर्स, Reno 16 Series की लॉन्च डेट आई सामने
क्या होती है पैनल की एक्सपायरी डेट?
सोलर पैनल कोई खाने-पीने की चीज नहीं है जिसकी एक्सपायरी तय होती है। किसी भी सोलर पैनल की लाइफ तकनीकी फैक्टर्स पर निर्भर करती है। जिसमें पैनल की क्वालिटी, इस्तेमाल किया गया मटेरियल, मौसम और इंस्टॉलेशन का तरीका मिलकर इसकी उम्र तय करते हैं। वैसे तो हर साल पैनल की क्षमता थोड़ी घटती है जिसे डिग्रेडेशन रेट कहा जाता है। वहीं अगर आपके पास अच्छे सोलर पैनलों है तो यह दर करीब 0.5% प्रति वर्ष होती है। वहीं अगर आपके इलाके में ज्यादा गर्मी, धूल, बारिश या तूफान आते हैं तो इसका असर भी पैनल की उम्र पर देखने को मिलता है। लेकिन नियमित सफाई और सही मेंटेनेंस से इसकी लाइफ काफी हद तक बढ़ाई जा सकती है।
कितनी जगह में लगेगा Solar System?
सोलर पैनल को लगाने की जगह के बारें में बताए तो कोई भी आम परिवार जो हर महीने करीब 300 यूनिट बिजली खर्च करता है उसके लिए 3kW का सिस्टम सबसे सही रहेगा। जिसके लिए परिवार को लगभग 300 स्क्वेयर फीट जगह चाहिए। वहीं 1kW सिस्टम के लिए करीब 100 स्क्वेयर फीट और 5kW सिस्टम के लिए लगभग 500 स्क्वेयर फीट एरिया की जरूरी होती है।
ऐसे में ऐसे घर जहां जगह कम है वहां मोनोक्रिस्टलाइन पैनल बेहतर ऑप्शन माने जाते हैं क्योंकि ये कम जगह में ज्यादा बिजली बना सकते है। वहीं ज्यादा स्पेस होने पर पॉलीक्रिस्टलाइन पैनल सस्ता और अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
ये भी पढ़े: Google ला रहा नया CAPTCHA सिस्टम, अब फोटो नहीं, QR Code स्कैन करके साबित करना होगा कि आप इंसान हैं
3kW Solar System लगवाने में कितना खर्च?
अगर आप तय कर चुके है कि आप अपने घर में सोलर पैनल लगवाएंगे तो किसकी कीमत को जानना भी जरूरी है ताकी आप बजट बना सके बता दें कि भारत में एक औसत घर के लिए 3kW ऑन-ग्रिड रूफटॉप सोलर सिस्टम की कुल लागत करीब 1.5 लाख से 2.2 लाख रुपये तक आती। इसमें पैनल, इन्वर्टर, वायरिंग, माउंटिंग स्ट्रक्चर और इंस्टॉलेशन का खर्च सब कुछ शामिल किया गया है। लेकिन एक बात अच्छी यह भी है कि PM सूर्यघर योजना के तहत इस सिस्टम पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी भी मिल सकती है। ऐसे में शुरुआती खर्च कम हो जाता है और लंबे समय तक बिजली बिल में बड़ी बचत मिलती है।
Solar panel keep these essential points in mind
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र का मौसम: मुंबई-ठाणे में बारिश, नागपुर समेत विदर्भ में तूफान का अलर्ट; अकोला-अमरावती को अभी इंतजार
Jun 27, 2026 | 06:01 AMरात के इस समय भूलकर भी न चलाएं तेज रफ्तार गाड़ी, पड़ सकता है भारी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Jun 27, 2026 | 04:03 AMMeta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
Jun 27, 2026 | 02:42 AMAaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
Jun 27, 2026 | 12:10 AMमराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
Jun 27, 2026 | 12:02 AMमहासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
Jun 26, 2026 | 11:12 PMJSSC JTMACCE Result 2026 Out: झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
Jun 26, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













