Google Pixel 10 सीरीज़ की लॉन्च डेट कन्फर्म, डिजाइन और कैमरा सबकुछ हुआ लीक
Google Pixel 10: Google ने Pixel 10 सीरीज़ की लॉन्च डेट को आधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दिया है। 20 अगस्त 2025 को “Made By Google” इवेंट के दौरान लॉन्च की जाएगी।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Pixel 10 का लुक हुआ लीक। (सौ. Google)
Google Pixel 10: Google ने लंबे इतेजार के बाद Pixel 10 सीरीज़ की लॉन्च डेट को आधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दिया है। यह नई सीरीज़ 20 अगस्त 2025 को “Made By Google” इवेंट के दौरान लॉन्च की जाएगी। वहीं भारत में इसका लॉन्च 21 अगस्त को होने की संभावना बताई जा रही है। इस बार गूगल केवल एक या दो नहीं, बल्कि चार नए स्मार्टफोन और एक स्मार्टवॉच को एक साथ लॉन्च करने की तैयारी में लगा है।
लॉन्च से पहले ही हुआ डिजाइन लिंक – Google का अनोखा अंदाज़
जहां Apple और अन्य ब्रांड अपने स्मार्टफोन्स की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स को लॉन्च तक गुप्त रखते हैं, वहीं Google अपने डिवाइसेज़ को पहले ही टीज कर देता है। ऐसे में Google ने Pixel 10 Pro को लेकर भी ऐसा ही किया गया है।
Google Store पर पोस्ट किए गए एक शॉर्ट वीडियो में Pixel 10 Pro का लुक देखने को मिल रहा है। जिसमें डिजाइन काफी हद तक पिछले वर्जन Pixel 9 Pro जैसा ही है। इसमें वर्टिकल पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश भी देखने को मिलते है।
सम्बंधित ख़बरें
AI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Google Maps का बड़ा धमाका, अब AI खुद करेगा आपके लिए खाना ऑर्डर, लेकिन पड़ सकता है भारी
ई-रिक्शा चालकों के लिए बड़ी खबर, सरकार का बड़ा एक्शन, Google-Apple से 7 ऐप हटाने की मांग
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स में आएगा दमदार अपग्रेड
रिपोर्ट्स के अनुसार, Pixel 10 Pro में कई तरह के बदलाव भी देखने को मिलेगे:
- 48MP का प्राइमरी लेंस।
- 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस।
- 10.8MP का टेलीफोटो लेंस।
देखा जाए तो फोन का कैमरा सेटअप Pixel 9 Pro के कैमरा प्रोपोर्शन के समान होगा। फोन में मैट ब्लैक रियर पैनल दिया गया है, जिसके सेंटर में Google का लोगो दिखने को मिलता है। फ्रेम ग्लॉसी फिनिश में है, और पावर व वॉल्यूम बटन राइट साइड में स्थित होंगे।
ये भी पढ़े: Work From Home के नाम पर बड़ा ऑनलाइन स्कैम, चार ठगों को किया गिरफ्तार
चार फोन्स और एक स्मार्टवॉच के लॉन्च की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार Google कुल चार नए स्मार्टफोन और एक स्मार्टवॉच को लॉन्च कर सकता है:
- Pixel 10
- Pixel 10 Pro
- Pixel 10 Pro XL
- Pixel 10 Pro Fold
इनके साथ ही Pixel Watch 4 को भी पेश किया जाएगा। सभी डिवाइसेज़ में Android 16 का सपोर्ट मिलेगा, जिसमें AI का इंटीग्रेशन पिछले किसी भी वर्जन से कहीं ज्यादा गहरा और शानदार होगा।
ध्यान देंने वाली बात
Pixel 10 सीरीज़ Google की अब तक की सबसे एडवांस स्मार्टफोन लाइनअप मानी जा रही है। जिसमें दमदार कैमरा, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और नए AI फीचर्स के साथ यह सीरीज़ प्रीमियम यूज़र्स को टारगेट करेगी। लॉन्च से पहले ही इतने डिटेल्स का सामने आना, Google की पारदर्शी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को दर्शाता है। जो यूजर्स का भरोसा अपनी तरफ करते हुए उन्हें नई लॉन्च के लिए और भी एक्साइटेड बना रहा है।
