50,000 से कम में प्रीमियम धमाका, Vivo V70 Series आज लॉन्च, जानिए क्या है खास
5G Phone: स्मार्टफोन बाजार में आज बड़ा धमाका होने जा रहा है। टेक कंपनी Vivo आज दोपहर 12 बजे अपनी नई Vivo V70 Series 5G लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में दो मॉडल Vivo V70 और Vivo V70 Elite पेश किए।
- Written By: सिमरन सिंह
Vivo V70 Elite (Source. Vivo)
Vivo V70 Price in India: भारत के स्मार्टफोन बाजार में आज बड़ा धमाका होने जा रहा है। टेक कंपनी Vivo आज दोपहर 12 बजे अपनी नई Vivo V70 Series 5G लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में दो मॉडल Vivo V70 और Vivo V70 Elite पेश किए जाएंगे। कंपनी ने इन फोन्स में अपग्रेडेड प्रोसेसर, Zeiss सपोर्टेड कैमरा और बेहद पतले बेज़ल्स देने का दावा किया है। माना जा रहा है कि यह सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प बन सकती है।
कब और कहां देखें लॉन्च इवेंट?
Vivo V70 Series 5G का लॉन्च आज दोपहर 12 बजे (IST) होगा। कंपनी इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर करेगी। यानी आप घर बैठे रियल टाइम में इस नए स्मार्टफोन की हर जानकारी देख सकते हैं। यह नई सीरीज पहले लॉन्च हुए V60 और V60e मॉडल्स के बाद आ रही है और भारत के मिड-प्रीमियम 5G सेगमेंट में कंपनी की पकड़ और मजबूत करने की कोशिश है।
कितनी होगी कीमत? जानिए संभावित रेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo V70 5G की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये हो सकती है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। वहीं 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये तक जा सकती है। यह फोन Passion Red और Lemon Yellow कलर ऑप्शन में आ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बिजली बिल से परेशान? ये 3 छोटी आदतें बदलते ही आधा हो सकता है खर्च, आज से ही अपनाएं
50 रुपये का लालच, 500 रुपये का नुकसान, नया UPI Scam कर रहा है लोगों को कंगाल
ChatGPT का क्रेज: भारत टॉप 5 में, जानिए कैसे बदल रही है आपकी जिंदगी
अब भारत बनेगा मोबाइल हब, सरकार ला रही नई स्कीम, रोजगार और कमाई का बड़ा मौका
दूसरी ओर, Vivo V70 Elite की शुरुआती कीमत 51,999 रुपये (8GB + 256GB) बताई जा रही है। 12GB + 256GB वेरिएंट 56,999 रुपये और 12GB + 512GB मॉडल 61,999 रुपये तक जा सकता है। यह फोन Passion Red, Sand Beige और Authentic Black रंगों में उपलब्ध हो सकता है। लॉन्च के तुरंत बाद ये स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।
डिस्प्ले और डिजाइन में क्या खास?
कंपनी के अनुसार इस सीरीज में 1.25mm नैरो बेज़ल्स दिए गए हैं, जिन्हें 50,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे पतला बताया जा रहा है। फोन में 6.59 इंच की 1.5K डिस्प्ले मिल सकती है, जो 459 ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। यानी वीडियो देखना और गेम खेलना दोनों शानदार अनुभव देने वाले हैं।
दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर
- Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
- दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आएंगे, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और नए फीचर्स मिलेंगे।
ये भी पढ़े: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, AI से बदलेगी नौकरी की तस्वीर, भारत बना दुनिया का स्किल हब
50MP कैमरा और बड़ी बैटरी
कैमरा सेगमेंट में Vivo V70 Series 5G में Zeiss सपोर्टेड 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर मिल सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट होगा। इसके साथ 50MP टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया जा सकता है।
सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबे समय तक चलेगा।
