Gpay से अब पेमेंट के अलावा भी होंगे काम, चुटकियों में मिल जाएगा गोल्ड लोन
गूगल पे अब एक पेमेंट एप ही नहीं, बल्कि कई तरह के फीचर्स के साथ भी आ गया है। अब मुथूट फाइनेंस के साथ साझेदारी के बाद गूगल पे के माध्यम से गोल्ड लोन भी लिया जा सकता है, जिसकी दरें काफी कम होंगी और इसे आसानी से लिया जा सकेगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Pay (सौ. Design)
नवभारत डिजिटल डेस्क. गूगल पे के माध्यम से आज के समय में कई तरह के ट्रांजैक्शन रोजाना होते हैं। लोग बड़ी आसानी से गूगल पे का इस्तेमाल करके कहीं पर भी लेनदेन करते हैं, लेकिन अगर हम आपको बताएं कि आप गूगल पे के माध्यम से किसी चीज की बुकिंग करने के अलावा लोन भी ले सकते हैं, तो आपको कैसा लगेगा? इस खबर के माध्यम से हम आपको सारी जानकारी देंगे।
गूगल पे से ले गोल्ड लोन
बता दें कि गूगल पे ने मुथूट फाइनेंस के साथ साझेदारी कर ली है, जिसके बाद कंपनी अब अपने यूजर्स को गोल्ड लोन भी प्रोवाइड करेगी। ऐसे में इंडिया इकाई के प्रबंध निदेशक रोमा दत्त चौबे के मुताबिक, दुनिया का लगभग 11% सोना भारत में मौजूद है और अब लोग इसे सस्ते ब्याज दरों पर लोन के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: सोने की अंगूठी रखेगी आपको फिट, जाने क्या है यह अनोखा फीचर
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
पन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
छात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
AI को लेकर नई अनाउंसमेंट
‘गूगल फार इंडिया’ के 10वें संस्करण के दौरान कंपनी ने यह एलान किया है कि उसका AI सहायक जेमिनी लाइव हिंदी में उपलब्ध होगा और बाद में आठ और भारतीय भाषाओं को इसमें शामिल किया जाएगा।
ये भी पढ़े: X पर अब यूजर्स को नहीं मिलेगी ये सुविधा, Elon Musk ने लिया बड़ा फैसला
गोल्ड और पर्सनल लोन में क्या हैं अतंर?
गोल्ड लोन और पर्सनल लोन के बारें में बताए तो दोनों में काफी कई तरह के अंतर देखें जाते है। गोल्ड लोन में सोने को आधार बनाकर लोन मिलता है, लेकिन पर्सनल लोन में नौकरी और इनकम के अलावा प्रॉपर्टी के आधार पर लोन मिलता है।
