Google One दिवाली ऑफर: मात्र ₹11 में पाएं 2TB तक क्लाउड स्टोरेज, जानें पूरा ऑफर
Google One Diwali Offer: दिवाली के मौके पर Google ने अपने यूज़र्स को एक शानदार तोहफा दिया है। क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Google One पर क्या है दिवाली ऑफर। (सौ. Google)
Google One Premium Plan: दिवाली के मौके पर Google ने अपने यूज़र्स को एक शानदार तोहफा दिया है। अगर आप क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय Google One सब्सक्रिप्शन प्लान्स पर जबरदस्त छूट की घोषणा की है। अब आप केवल ₹11 में 2TB तक का क्लाउड स्टोरेज प्राप्त कर सकते हैं। इस ऑफर में गूगल के सभी प्लान Lite, Basic, Standard और Premium शामिल हैं।
सिर्फ ₹11 में मिलेगा इतना बड़ा फायदा
Google ने इस फेस्टिव सीज़न में अपने यूज़र्स के लिए बेहद किफायती ऑफर लॉन्च किया है। दिवाली ऑफर के तहत Lite, Basic, Standard और Premium सभी प्लान्स अब सिर्फ ₹11 प्रति माह की कीमत में तीन महीने के लिए उपलब्ध होंगे। इसके बाद, इनकी कीमतें सामान्य दरों पर वापस लौट जाएंगी। इस ऑफर के तहत यूज़र्स को Google Drive, Gmail और Google Photos में अतिरिक्त क्लाउड स्टोरेज का लाभ मिलेगा। साथ ही, बेसिक, स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लान्स में यूज़र्स अपने स्टोरेज को परिवार या दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
हर प्लान में कितना मिलेगा स्टोरेज
- Lite प्लान: सामान्य तौर पर 30GB स्टोरेज ₹30 प्रति माह में मिलता है, लेकिन दिवाली ऑफर में केवल ₹11 में तीन महीने के लिए उपलब्ध है।
- Basic प्लान: 100GB क्लाउड स्टोरेज वाला यह प्लान अब ₹11 में तीन महीने के लिए मिलेगा (सामान्य कीमत ₹130 प्रति माह)।
- Standard प्लान: 200GB स्टोरेज के साथ यह प्लान भी तीन महीने तक ₹11 में सब्सक्राइब किया जा सकता है (सामान्य कीमत ₹210 प्रति माह)।
- Premium प्लान: सबसे ज्यादा 2TB स्टोरेज वाला यह प्लान, जो आमतौर पर ₹650 प्रति माह में आता है, अब तीन महीने के लिए केवल ₹11 में मिलेगा।
गूगल ने बताया कि यह ऑफर 31 अक्टूबर 2025 तक ही मान्य रहेगा, इसलिए सीमित समय में इसका लाभ उठाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अब अलमारी ढूंढने की टेंशन खत्म, Google Photos का नया AI फीचर, घर बैठे पहनकर देखें कपड़े
YouTube पर टाइप नहीं, सीधे सवाल पूछो, नई तरीके से करें ऐप का इस्तेमाल
अब नहीं रखनी पड़ेगी आधार की कॉपी, Google Wallet में जुड़ा नया फीचर, काम होंगे तुरंत
अब नहीं पड़ेगा OTP का झंझट, ठगी से मिलेगी बड़ी राहत, Google का नया सिस्टम
ये भी पढ़े: IRCTC Site Down: दिवाली की भागदौड़ में IRCTC पर नहीं हो रही टिकट बुक, जानें क्या है डाउन होने की वजह
वार्षिक प्लान्स पर भी 37% तक की छूट
Google ने सिर्फ मासिक ही नहीं, बल्कि वार्षिक प्लान्स पर भी भारी छूट दी है।
- Lite प्लान: ₹708 की जगह अब ₹479 में, जिससे ₹229 की बचत।
- Basic प्लान: ₹1,560 की बजाय अब ₹1,000 में, यानी ₹560 की बचत।
- Standard प्लान: ₹2,520 की बजाय ₹1,600 में, जिससे ₹920 की बचत होगी।
- Premium प्लान: ₹10,700 की जगह अब केवल ₹7,800 में उपलब्ध है, यानी करीब ₹2,900 की बचत।
Google का कहना है कि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और 31 अक्टूबर तक ही वैध रहेंगे। अगर आप अपनी डिजिटल लाइफ को सुरक्षित और स्पेस से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो यह दिवाली ऑफर आपके लिए बेस्ट डील साबित हो सकती है।
