IRCTC Site Down: दिवाली की भागदौड़ में IRCTC पर नहीं हो रही टिकट बुक, जानें क्या है डाउन होने की वजह

IRCTC Down: दिवाली के मौके पर अचानक से IRCTC का ऐप काम करना बंद कर चुका है, जिस वजह से तत्काल टिकट बुक करना मूश्किल हो गया है।
दिवाली की भागदौड़ में IRCTC पर नहीं हो रही टिकट बुक, जानें क्या है डाउन होने की वजह
IRCTC हुआ डाउन। (सौ. Design)
Published on
Updated on

IRCTC Site Down: दिवाली की भाग दौड़ी में अब लाखों लोग काफी परेशान होते नजर आ रहे हैं, क्योंकि रेलवे की टिकट वेबसाइट IRCTC ऐप पर टिकट बुक करना काफी मुश्किल हो गया है। IRCTC की साइट 17 अक्टूबर को अस्थाई रूप से उपलब्ध नहीं है, वेबसाइट डाउन हो गई है। जिस वजह से तत्काल टिकट बुक करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

तत्काल बुकिंग टाइम से पहले वेबसाइट हुई डाउन

आमतौर पर IRCTC में 10:00 बजे तत्काल टिकट बुक होना शुरू हो जाती है। जबकि स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुक करना 11:00 से होता है, लेकिन 17 अक्टूबर को IRCTC प्लेटफार्म पर तत्काल बुकिंग खुलने से पहले ही लगभग 10:40 के आसपास वह डाउन हो गई जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

X पर लोगों की प्रतिक्रिया

IRCTC के डाउन होने पर लगातार X जो पहले Twitter था, उस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। जिसमें एक यूजर ने लिखा, "तत्काल के समय @IRCTCofficial में क्या दिक्कत है? कल, भुगतान नहीं हो रहा था। आज वेबसाइट ही बंद है। सबसे खराब सेवा। @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw क्या कर रहे हैं? सिर्फ़ अमेरिका में बने स्वदेशी ऐप्स का प्रचार कर रहे हैं?"

एक और यूजर ने पोस्ट में लिखा, "एक बार फिर, दिवाली के बीचों-बीच तत्काल बुकिंग के दौरान IRCTC का सर्वर डाउन हो गया। IRCTC को पीक ट्रैफ़िक को संभालने के लिए एक विश्वसनीय सिस्टम कब मिलेगा? दुनिया के सबसे बड़े यात्री नेटवर्क के लिए रेलवे को बेहतर तकनीक की ज़रूरत है।"

दिवाली पर घर न जा पाने वाले एख और यूजर ने पोस्ट किया, "मैं दिवाली पर ट्रेन से घर जाने की योजना बना रहा था, लेकिन जब मैंने तत्काल टिकट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट खोली, तो वेबसाइट डाउन हो गई और अब मैं घर नहीं जा पाऊँगा। धन्यवाद @IRCTCofficial @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw"

ऐसे ही कई ऐसे IRCTC के ग्राहक है जो इश परेशानी का सामना कर रहे है। जिस कारण से उनको त्यौहार के मौके पर निराश होना पड़ रहा है, क्योकि वो अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाए।

इससे पहले भी आई परेशानी

इससे पहले भी IRCTC में परेशानी आ चुकी है जिसके बारें में पहले भी बात की जा चुकी है। लेकिन अभी तक सुधार न होने के कारण लोगों में निराशी को साफ तौर पर देखा जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com