Google ला रहा नया CAPTCHA सिस्टम, अब फोटो नहीं, QR Code स्कैन करके साबित करना होगा कि आप इंसान हैं
QR Code CAPTCHA: पहले इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय I’m not a robot वाला CAPTCHA लगभग हर यूजर को लिखना पड़ता था। लेकिन इस सिस्टम को पूरी तरह बदल दिया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
QR Code CAPTCHA (Source. Google Blog)
Google New QR Code CAPTCHA: पहले इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय I’m not a robot वाला CAPTCHA लगभग हर यूजर को लिखना पड़ता था। लेकिन इस सिस्टम को पूरी तरह बदल दिया गया है। Google अब नए QR Code आधारित reCAPTCHA सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है जो यह पहचानने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा की वेबसाइट विजिट करने वाला इंसान है या कोई बॉट। रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि AI तकनीक अब इतनी एडवांस हो चुकी है जो पुराने CAPTCHA सिस्टम को क्रैक कर पा रही है। यही वजह है कि Google अब नए और ज्यादा स्मार्ट वेरिफिकेशन सिस्टम को ला रहा है।
अब फोटो पजल नहीं, सिर्फ QR Code स्कैन करना होगा
इस नए नियम को लेकर ऑनलाइन सामने आए कुछ स्क्रीनशॉट्स में देखा जा रहा है कि नए सिस्टम में यूजर को इमेज पजल या ट्रैफिक लाइट पहचानने जैसी मुश्किलें नहीं दी जा रही है। इसके बजाय सिर्फ फोन से QR Code स्कैन करना को कहा जा रहा है। जैसे ही यूजर QR Code स्कैन करता है उसका फोन Google Play Services के जरिए Google से कम्युनिकेट करता है। इसके बाद सिस्टम यह तय करेगा कि वेबसाइट पर कोई असली इंसान आया है या नहीं। Google के इस नए कदम से यूजर्स के काम की प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है लेकिन इस नए नियम के आने से कुछ नई परेशानियां भी सामने आने लगी हैं।
प्राइवेसी को लेकर बढ़ी टेंशन
QR आधारित CAPTCHA सिस्टम को लेकर अब प्राइवेसी एक्सपर्ट्स भी सवाल उठा रहे हैं। जिसमें उनका कहना है कि यह सिस्टम यूजर की वेब एक्टिविटी को सीधे उसके फोन या Google अकाउंट से जोड़ सकता है चाहे यूजर Chrome में लॉगिन हो या नहीं। इसी को देखते हुए Reddit पर कुछ यूजर्स ने Google के सपोर्ट पेज का हवाला देते हुए बताया कि इस फीचर के लिए Android डिवाइस में अपडेटेड Google Play Services होना भी जरूरी होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
Apple यूजर्स को बड़ा झटका, MacBook और iPad हुए महंगे, अब iPhone खरीदना भी पड़ सकता है भारी
ये भी पढ़े: HP ने लॉन्च किए धांसू AI Laptop, 22 घंटे बैटरी, OLED डिस्प्ले और 80 TOPS AI पावर ने मचाई धूम
पुराने फोन वालों के लिए पड़ सकता है भारी
जानकारी में बताया जा रहा है कि जिन यूजर्स के पास पुराने Android फोन हैं या ऐसे डिवाइस हैं जिनमें Google Services मौजूद नहीं हैं, वह लोग इस नए सिस्टम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। जिसका सीधा मतलब है कि यदि किसी वेबसाइट ने QR आधारित reCAPTCHA लागू कर दिया तो कई यूजर्स के लिए उस साइट तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। इस में जानने वाली बात यह है कि दुनिया भर में 50 लाख से ज्यादा कंपनियां पहले से Google reCAPTCHA का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे में AI और साइबर सिक्योरिटी के इस दौर में Google का यह नया प्रयोग इंटरनेट सुरक्षा के लिए सही है या नहीं लोगों के लिए यह जानना दिलचस्प हो गया है। जिससे यूजर्स इसे सुविधा मानगे या प्राइवेसी के लिए नया खतरा। यह अब आने वाले समय में ही पता चलेगा।
