- Hindi News »
- Technology »
- Oneplus Two Stunning Phones Oneplus Nord Ce 6 Oneplus Nord Ce 6 Lite
OnePlus ने लॉन्च किए 2 धांसू 5G फोन, 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले ने मचाई धूम
OnePlus Launch In India: OnePlus अपने दो नए 5G स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite को बाजार में लॉन्च कर चुका है। जो अपने शानदार फीचर्स की मदद से कई बड़ी कंपनियों को टक्कर देगा।
- Written By: सिमरन सिंह

OnePlus Nord CE 6 and lite (Source. OnePlus)
OnePlus 5G Phone Launch: OnePlus ने एख बार पिर स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचा दी है। बता दें कि OnePlus अपने दो नए 5G स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite को बाजार में लॉन्च कर चुका है। वहीं इस बार के नए फोन में कंपनी ने कई बड़े बदलाव करते हुए डिजाइन के साथ बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस को भी अपग्रेड कर दिया है। इस नए फोन की खासियत बताए तो OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसी प्रीमियम फीचर्स को शामिल किया गया है जो किसी भी मिड-रेंज सेगमेंट के फोन में बड़ा अपडेट है।
नए डिजाइन के साथ आया Nord CE 6
बता दें कि इस बार OnePlus Nord CE 6 का कैमरा डिजाइन बदला दिया गया है। जिसको पुराने Nord CE 5 से तुलना करते हुए देखे तो उसमें गोली के आकार का कैमरा मॉड्यूल था और नए मॉडल में चौकोर कैमरा आइलैंड को रखा गया है। जिससे नए फोन का लुक और भी ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न हो गया है।
वहीं लॉन्च हुए दूसरे फोन Nord CE 6 Lite में भी बड़े अपग्रेड देखने को मिला है। जिसमें कंपनी ने नया प्रोसेसर और बेहतर बैटरी को बजट यूजर्स के लिए ला दिया है जिससे उन्हें भी कमाल के फीचर्स का फायदा मिल सकें।
सम्बंधित ख़बरें
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 2027 तक FREE में अपडेट होगा आधार, नहीं देना पड़ेगा एक भी रुपया
Motorola ने लॉन्च किए धांसू Moto Buds 2, 48 घंटे बैटरी, AI फीचर्स और तगड़ा ANC देख यूजर्स हो जाएंगे खुश
अब बच्चों के खर्च पर रहेगा पूरा कंट्रोल, Paytm का नया फीचर बिना बैंक के भी चलेगा UPI
Google I/O 2026 में आज होगा लॉन्च, Android 17 से लेकर AI Glasses तक, सुंदर पिचाई कर सकते हैं कई बड़े ऐलान
OnePlus Nord CE 6
कीमत और सेल डेट जान लीजिए
वहीं नए OnePlus Nord CE 6 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। जिसके अदंर दो वेरिएंट देखने को मिलते है पहला 8GB RAM और 128GB स्टोरेज, दूसरा 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल जिसकी कीमत में बढ़त होते हुए वो 32,999 रुपये तक का है।
दूसरी ओर Nord CE 6 Lite की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है और इसमें भी दो वेरिएंट 8GB RAM मॉडल जिसकी कीमत 22,999 रुपये और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये तक रखी गई है।
वहीं कंपनी अपने ग्राहकों को ज्यादा फायदा देने के लिए HDFC Bank कार्ड पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। इसके साथ ही जाान लीजिये की दोनो फोन की सेल की शुरुआथ अलग-अलग तरीख से होगी पहला Nord CE 6 की सेल 8 मई से शुरू होगी, दूसरा Nord CE 6 Lite की बिक्री 12 मई से शुरू होगी।
A list of specs is only as good as the experience behind it. Meet the #OnePlusNordCE6 pic.twitter.com/4be73bmnV5 — OnePlus India (@OnePlus_IN) May 7, 2026
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड
कंपनी ने अपने अपडेट को यहीं नहीं रोका है बता दें कि OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले भी दिया जा रहा है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रहे है। वहीं फोन में आपको Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर भी है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को और भी ज्यादा स्मूद बनाता है।
दूसरी तरफ Nord CE 6 Lite में MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट के साथ 6.72 इंच Full-HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा रहा है।
OnePlus Nord CE 6 lite
ये भी पढ़े: लंबे समय तक बैठने वालों के लिए काम का गैजेट, ऑफिस और घर दोनों जगह मिलेगा पलभर में आराम
कैमरा और बैटरी बने सबसे बड़ी ताकत
दोनों स्मार्टफोन के कैमरा और बैटरी पर नजर डाले तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिल रहा है। वहीं Nord CE 6 में 32MP सेल्फी कैमरा और Lite में 8MP फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है। बैटरी में Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। वहीं Lite में 7000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल रहा है।
इन सभी फीचर्स को देखने के बाद यह तो साफ है की OnePlus के यह दोनों ही फोन भविष्य में Realme, iQOO और Redmi जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देने वाले हैं।
OnePlus Nord CE 6 vs OnePlus Nord CE 6 Lite आसानी से समझे
| फीचर | OnePlus Nord CE 6 | OnePlus Nord CE 6 Lite |
|---|---|---|
| कीमत | ₹29,999 से शुरू | ₹20,999 से शुरू |
| डिस्प्ले | 6.78″ AMOLED, 144Hz | 6.72″ LCD, 144Hz |
| प्रोसेसर | Snapdragon 7s Gen 4 | Dimensity 7400 |
| बैटरी | 8000mAh | 7000mAh |
| चार्जिंग | 80W Fast Charging | 45W Fast Charging |
| सेल्फी कैमरा | 32MP | 8MP |
| IP रेटिंग | IP66/IP68/IP69 | IP64 |
इस टेबल के माध्यम से आप आसानी से समझ सकते है की दोनों फोन में क्या अलग है और आपके लिए कौन से फीचर्स सही रहेगे।
Oneplus two stunning phones oneplus nord ce 6 oneplus nord ce 6 lite
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














