इस तरह से Google ड्राइव पर अपलोड कर सकते है फोटो, इस आसान तरीके से होगा काम
फोटो और वीडियो को सेव करके रखना परेशानी का कारण बन जाता है। आपको डेटा ड्राइव पर अपलोड करने के लिए डिवाइस में स्टोरेज भी बरकरार रहेगी।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Drive पर फोटो और वीडियो को रख कर आप अपने फोन में ज्यादा सप्रेस बन जाएगी। (सौ. Google)
नवभारत डिजिटल डेस्क. आजकल के जमाने में फोन का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है और फोन में स्टोरेज का इश्यू भी लोगों को देखना पड़ता है। फोटो और वीडियो बनाना तो यूजर्स को काफी पसंद है लेकिन उन्हें सेव करके रखना उनके लिए परेशानी का कारण बन जाता है। ऐसे में अगर हम आपको डेटा ड्राइव पर अपलोड करने के बारे में बताएं, जिससे आपके डिवाइस में स्टोरेज भी बरकरार रहेगी और आपका डेटा भी हमेशा सुरक्षित रहेगा, तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है?
डेस्कटॉप में गूगल ड्राइव पर करें फाइल अपलोड
- सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में drive.google.com पर जाना है और डेस्कटॉप में फाइल अपलोड करनी है। आप चाहे तो पर्सनल या शेयर किए गए फॉर्मेट में भी सपोर्ट कर सकते हैं।
- drive.google.com की वेबसाइट पर जाकर लेफ्ट कॉर्नर में न्यू का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें, इसके बाद फाइल अपलोड या फोल्डर अपलोड करना शुरू करें।
- जो भी फाइल या फोल्डर सेलेक्ट करें, अगर आप उसे उसी के नाम पर अपलोड करना चाहते हैं, तो गूगल ड्राइव पर फाइल को गूगल ड्राइव फाइन के रिवीजन में अपलोड करें।
ये भी पढ़े: Mukesh Ambani ने दिया Jio यूजर्स को Diwali Gift, इस तरह मिलेगा 3 महीने Free Internet
एंड्रॉयड में ड्राइव पर अपलोड
इसके साथ ही आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर भी गूगल डिस्क एप्लीकेशन ओपन करके ऐड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अपनी फाइल्स को अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद आप माय ड्राइव में जाकर उन्हें देख भी सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, BJP अध्यक्ष के स्वागत में पहुंचा मुस्लिम समुदाय, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
Mukesh Ambani ने किए बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन, दोनों धामों के लिए किए 5-5 करोड़ दान
Fashion Tips For Short Height: छोटे कद की लड़कियां इन फैशन हैक से कम हाइट में भी दिखेंगी लंबी और कॉन्फिडेंट
ये भी पढ़े: अचानक Instagram हुआ डाउन, ये यूजर्स नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
आईफोन और आईपैड में गूगल ड्राइव
आईफोन और आईपैड पर गूगल ड्राइव फोटोज, वीडियोज और फाइल अपलोड करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। आपको बस अपने डिवाइस में गूगल ड्राइव ओपन करना है और ऐड के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अपलोड पर जाएं और फाइल सेलेक्ट करके अपलोड कर दें। फोटो या वीडियो अपलोड करना चाहते हैं तो फोटो या वीडियो ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद अपलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
