Mukesh Ambani ने दिया Jio यूजर्स को Diwali Gift, इस तरह मिलेगा 3 महीने Free Internet

रिलायंस अपने यूजर्स के लिए दिवाली धमाका ऑफर लेकर आया है, जिसके अंतर्गत आपको 3 महीने का फ्री इंटरनेट मिलेगा। साथ ही, आप कई सारे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी दिवाली को खास बना सकते हैं।
जियो प्लैटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ 23.4% बढ़ा
जियो प्लैटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ 23.4% बढ़ा
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. रिलायंस जिओ फाइबरनेट इंटरनेट की दुनिया में क्रांति लाया है और कई लोगों को अनलिमिटेड फोन कॉल और मुफ्त ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी दिया है। अब जियो फाइबर गांव में भी भेजा जा रहा है। ऐसे में दिवाली पर जिओ फाइबर ने अपने यूजर्स के लिए एक बढ़िया प्लान लेकर आया है। इस ऑफर के तहत आप फेस्टिव सीजन का पूरा मजा ले सकते हैं। बता दें कि जिओ फाइबर ने हाल ही में अपने और फाइबर यूजर्स के लिए कुछ नए ऑफर्स लॉन्च किए हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप बेहतरीन इंटरनेट कनेक्शन और मनोरंजन का लाभ उठा सकते हैं।

जिओ फाइबर दिवाली धमाका

जिओ फाइबर द्वारा दिए जा रहे प्लान की कीमत के बारे में बताएं तो यह 2,222 रुपए का है, जिसमें आपको 3 महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा, मुफ्त फोन कॉल और 800 से ज्यादा टीवी चैनल मिलेंगे। इसके अलावा आपको 1000GB का एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा, जो 90 दिनों के लिए वैलिड होगा। इस प्लान में आपको Disney+ Hotstar, Jio Cinema और Sony Liv जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है और इस प्लान को 30Mbps प्लान भी कहा जा रहा है।

100Mbps के दो नए प्लान

इसी के साथ जियो ने एक और प्लान लॉन्च किया है, जो 3,333 रुपए का है। इस प्लान में आपको 3 महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इसके अलावा आप 150GB का एक्स्ट्रा डेटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूसरे प्लान की बात करें तो वह 4,444 रुपए का है, जिसमें 3 महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा के साथ आपको 200GB एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जाएगा और इस प्लान को आप मुफ्त फोन कॉल और ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

रिलायंस जिओ का मोबाइल प्लान

जिओ अपने ग्राहकों को पूरी फैसिलिटी देता है। ऐसे में उसने मोबाइल प्लान भी लॉन्च किए हैं, जो दो तरह के हैं। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। 749 रुपए वाला प्लान उन लोगों के लिए बहुत अच्छे माने जा रहे हैं, जो इंटरनेट का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलेगा और यह प्लान 72 दिनों के लिए वैलिड रहेगा। इसके अलावा आपको रोजाना 100 मुफ्त SMS करने की भी फैसिलिटी दी जा रही है।

दूसरे प्लान पर नजर डालें तो वह 999 रुपए का है। इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलेगा और यह प्लान 98 दिनों के लिए वैलिड होगा। इस प्लान को अनलिमिटेड कॉलिंग और मुफ्त एसएमएस के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लाभ आपको जिओ के ऐप जैसे जिओ टीवी, जिओ क्लाउड और जिओ सिनेमा मिलने वाले हैं। इन प्लान्स के साथ ही आपको 5G नेटवर्क भी दिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com