Google का बड़ा सरप्राइज, अब फोन पर शुरू किया काम टैबलेट पर होगा तुरंत जारी, Android 17 का नया फीचर मचाएगा धूम
Google Continue On Feature: Google I/O 2026 इवेंट में कई बड़े ऐलान किए थे लेकिन जिन फीचर ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो उसका नाम है Continue On। इस नया फीचर में काम की तकनीक को जोड़ा गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Continue On Feature (Source. Google)
Continue On Feature In Google: Google ने कैलिफोर्निया में आयोजित अपने Google I/O 2026 इवेंट में कई बड़े ऐलान किए थे लेकिन जिन फीचर ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो उसका नाम है Continue On। इस नया फीचर के बारे में बताए तो Android 17 के साथ इसे पेश किया गया है और इसे यूजर्स के लिए अलग-अलग Android डिवाइसेज के बीच काम को आसानी से जारी रखने के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं जानकारी में बताया जा रहा है कि यह फीचर काफी हद तक Apple के Handoff फीचर जैसा हो सकता है। जिसका सीधा मतलब यूजर अपने फोन पर कोई काम शुरू करके उसे टैबलेट पर वहीं से जारी रख सकेगा है।
आखिर कैसे काम करेगा Continue On फीचर?
Google ने अपने Continue On फीचर के बारे में डेवलपर ब्लॉग में बताया कि एक Cross-Device Continuity Tool है जो Android 17 मतलब API Level 37 के साथ आएगा। इस फीचर की मदद से यूजर एक Android डिवाइस पर किसी ऐप में काम शुरू कर सकता है और दूसरे डिवाइस पर उसी टास्क को तुरंत रिज्यूम भी कर सकता है। वहीं इस फीचर की खास बात यह है कि यह फीचर बाइडायरेक्शनल होगा जिसका सीधा मतलब है कि दोनों डिवाइस एक्टिविटी भेज और रिसीव कर सकेंगे।
जानकारी में बताया जा रहा है कि शुरुआत में यह फीचर स्मार्टफोन और टैबलेट के बीच ट्रांजिशन को सपोर्ट कर पाएगा। उदाहरण के रूप में बताए तो अगर कोई यूजर फोन पर डॉक्यूमेंट एडिट कर रहा है और बाद में टैबलेट उठाता है तो टैबलेट के टास्कबार में उसी ऐप का सजेशन दिखाई देगा। उस पर टैप करते ही काम वहीं से शुरू हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
WhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
AI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
Google Docs और Gmail के जरिए दिखाया डेमो
Google ने यूजर्स को इस फीचर का डेमो देने के लिए Google Docs और Gmail ऐप्स का इस्तेमाल किया। बता दें कि डेमो वीडियो में दिखाया गया कि एक डॉक्यूमेंट को Android फोन पर एडिट किया जा रहा है और फिर उसी Google अकाउंट से जुड़े टैबलेट पर उसे आगे जारी रखते हुए एडिट को जारी रखा जा रहा है। इसके अलावा वहीं दूसरे वीडियो में Gmail ऐप को फोन से टैबलेट पर Gmail Web में ट्रांसफर किया गया था जहां वही ईमेल थ्रेड अपने आप खुल गया। Google ने साफ तौर पर कहा गया है कि अगर रिसीविंग डिवाइस पर वही नेटिव ऐप मौजूद होगी तो सिस्टम उसी ऐप को लॉन्च करेगा।
ये भी पढ़े: PhonePe बनाएगा छोटे दुकानदार को हाईटेक, SmartPod में मिलेंगे QR, कार्ड और आवाज़ वाला पेमेंट सिस्टम
Android इकोसिस्टम को मिलेगा बड़ा फायदा
इस नए फीचर को देखते हुए टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फीचर Android इकोसिस्टम को और मजबूत बनाएगा। वहीं अभी तक Apple यूजर्स को Handoff जैसी सुविधा का बड़ा फायदा मिल रहे था लेकिन अब Android यूजर्स भी मल्टी-डिवाइस एक्सपीरियंस का मजा ले सकेगे। वहीं अगर यह फीचर स्मूद तरीके से काम करेगा तो ऑफिस वर्क, स्टडी और मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स के लिए यह काम आसान हो जाएगा।
