Gmail यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब ईमेल होगा पूरी तरह लॉक, डेटा लीक की टेंशन खत्म

Email Encryption: ईमेल सुरक्षा को लेकर एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। गूगल ने Gmail यूजर्स के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का ऐलान कर दिया है।यह सुविधा अब एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर है।
Major Update for Gmail Users Emails Will Now Be Fully Locked
Gmail Update (Source. Freepik)
Published on
Updated on

Gmail Security Update: डिजिटल दौर में जहां हर दिन साइबर खतरे बढ़ रहे हैं, वहीं अब ईमेल सुरक्षा को लेकर एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। गूगल ने जीमेल यूजर्स के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का ऐलान कर दिया है। यह सुविधा अब एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी, जिससे यूजर्स अपने संवेदनशील ईमेल को पहले से ज्यादा सुरक्षित तरीके से भेज सकेंगे।

अब बिना एक्स्ट्रा सॉफ्टवेयर के मिलेगा सिक्योरिटी कवर

इस नए अपडेट के बाद यूजर्स को अपने ईमेल को सुरक्षित बनाने के लिए किसी थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर या एक्सटेंशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। Gmail ऐप के जरिए ही एन्क्रिप्टेड ईमेल लिखा, भेजा और पढ़ा जा सकेगा। यानी अब आपकी निजी जानकारी सीधे और सुरक्षित तरीके से रिसीवर तक पहुंचेगी।

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन क्या होता है?

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक ऐसी तकनीक है, जिसमें भेजे गए ईमेल या मैसेज को बीच में कोई भी व्यक्ति डिकोड नहीं कर सकता। सीधे शब्दों में समझें तो आप किसी बक्से में कीमती सामान भेजते हैं और उस पर ताला लगा देते हैं। उस ताले की चाबी सिर्फ रिसीवर के पास होती है। इसी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन काम करता है, जिससे आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

अब मोबाइल से ही भेज सकेंगे सुरक्षित ईमेल

गूगल ने इस फीचर को खासतौर पर मोबाइल यूजर्स के लिए एक्सपेंड किया है। अपडेट के बाद यूजर्स सीधे Gmail मोबाइल ऐप से ही एन्क्रिप्टेड ईमेल भेज और पढ़ सकेंगे। पहले इसके लिए डेस्कटॉप या किसी थर्ड-पार्टी टूल की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब यह सुविधा आपके स्मार्टफोन पर ही उपलब्ध होगी।

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?

यह सुविधा फिलहाल Google Workspace के एंटरप्राइज यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है, जिनके पास क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन की सुविधा है। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए एडमिन को पहले एडमिन कंसोल के जरिए इसे एक्टिवेट करना होगा, उसके बाद ही यूजर्स इसका लाभ उठा सकेंगे।

कब मिलेगा यह अपडेट?

गूगल के मुताबिक, यह फीचर रैपिड रिलीज और शेड्यूल रिलीज दोनों डोमेन में रोलआउट हो चुका है। यानी जल्द ही अधिकतर यूजर्स को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

अब हर जगह से रहेगा डेटा सुरक्षित

इस अपडेट के बाद यूजर्स कहीं से भी अपने एन्क्रिप्टेड ईमेल को सुरक्षित तरीके से एक्सेस कर पाएंगे। इससे न सिर्फ डेटा लीक का खतरा कम होगा, बल्कि आपकी प्राइवेसी भी पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com