JioFiber और Jio AirFiber यूजर्स के लिए खुशखबरी, 30 दिनों तक फ्री इंटरनेट और कॉलिंग का मौका!
कंपनी अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को 30 दिनों तक फ्री सर्विस भी देती है? अगर आपके घर में JioFiber या Jio AirFiber लगा हुआ है, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है।
- Written By: सिमरन सिंह
Jio का खास प्लान जो यूजर्स के लिए होगा खास। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: मुकेश अंबानी की Reliance Jio अपने किफायती प्लान्स और शानदार ऑफर्स के लिए जानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंपनी अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को 30 दिनों तक फ्री सर्विस भी देती है? अगर आपके घर में JioFiber या Jio AirFiber लगा हुआ है, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है।
Jio Free Data: यह ऑफर कैसे मिलेगा?
Reliance Jio अपने नए और मौजूदा ग्राहकों को यह फ्री डेटा और कॉलिंग बेनिफिट देता है, लेकिन यह सुविधा सिर्फ उन यूजर्स को मिलती है जो एनुअल प्लान खरीदते हैं।
- अगर आप हर महीने JioFiber या Jio AirFiber का मंथली रिचार्ज कराते हैं, तो आपको इस ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा।
- एनुअल प्लान लेने पर आपको लॉन्ग-टर्म बेनिफिट्स मिलेंगे, जिसमें 30 दिनों तक फ्री इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है।
JioFiber प्लान्स: कौन-कौन से हैं ऑप्शन?
JioFiber के निम्नलिखित प्लान्स पर यह लॉन्ग-टर्म बेनिफिट उपलब्ध है:
सम्बंधित ख़बरें
Jio का नया AI असिस्टेंट मचाएगा धूम, राशन से लेकर मनोरंजन तक सब करेगा मैनेज, नए युग की हुई शुरूआत
Telegram पर बैन लगते ही VPN डाउनलोड करने की मची होड़, लोग निकाल रहे जुगाड़, जानिए पूरा मामला
AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जियो IPO को मिली बोर्ड की मंजूरी, आज SEBI के पास दाखिल होगा DRHP
GTA 6 का इंतजार होने वाली है खत्म, प्री-ऑर्डर डेट आई सामने, नया कवर आर्ट देख फैंस बोले – अब नहीं हो रहा इंतजार
- 30Mbps
- 100Mbps
- 150Mbps
- 300Mbps
- 500Mbps
- 1Gbps
अगर आप 30 दिनों तक फ्री डेटा और कॉलिंग बेनिफिट चाहते हैं, तो अपनी जरूरत के हिसाब से इन प्लान्स में से कोई भी एनुअल प्लान चुन सकते हैं। यह ऑफर JioFiber प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
Jio AirFiber प्लान्स: कौन से प्लान पर मिलेगा फायदा?
JioFiber की ही तरह Jio AirFiber यूजर्स को भी यह ऑफर मिल रहा है। इसके तहत 30Mbps से 1Gbps तक के एनुअल प्लान्स लेने पर 30 दिनों तक मुफ्त इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है।
Jio AirFiber एनुअल प्लान्स की कीमतें:
- 30Mbps प्लान: ₹7188
- 100Mbps प्लान: ₹11,988
- 300Mbps प्लान: ₹23,988
- 500Mbps प्लान: ₹35,988
- 1Gbps प्लान: ₹47,988
अगर आप मंथली प्लान लेना चाहते हैं, तो
- 30Mbps प्लान की कीमत ₹599 प्रति माह
- 1Gbps प्लान की कीमत ₹3999 प्रति माह होगी।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ध्यान दें: जीएसटी अतिरिक्त देना होगा
JioFiber और Jio AirFiber प्लान्स पर 18% GST अतिरिक्त देना होगा। अगर आप अधिक लाभ चाहते हैं, तो एनुअल प्लान लेना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें फ्री डेटा और कॉलिंग का एक्स्ट्रा फायदा मिलेगा।
