अब Google Maps पर मिलेगा मेट्रो का टाइमटेबल, सफर होगा और भी आसान
नई सुविधा के जरिए आप यह जान सकते हैं कि मेट्रो कब आपके नजदीकी स्टेशन पर पहुंचेगी, जिससे समय की बचत होगी और यात्रा का अनुभव और बेहतर होगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Maps पर अब Metro की जानकारी भी मिलेगी। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: मेट्रो ट्रेनें अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुकी हैं। सफर को आसान और प्लानिंग को सटीक बनाने के लिए गूगल ने अपने पॉपुलर नेविगेशन ऐप गूगल मैप्स पर मेट्रो का टाइमटेबल दिखाने की सुविधा शुरू की है। इस नई सुविधा के जरिए आप यह जान सकते हैं कि मेट्रो कब आपके नजदीकी स्टेशन पर पहुंचेगी, जिससे समय की बचत होगी और यात्रा का अनुभव और बेहतर होगा।
दिल्ली-एनसीआर और कोच्चि मेट्रो का शेड्यूल भी उपलब्ध
यह सुविधा केवल दिल्ली-एनसीआर की मेट्रो तक सीमित नहीं है। कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (KMRL) ने भी गूगल मैप्स पर अपनी मेट्रो ट्रेन का डिटेल्ड टाइमटेबल और प्लेटफॉर्म की जानकारी उपलब्ध कराई है। इससे कोच्चि के यात्री भी अपने सफर की बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं।
गूगल मैप्स पर मेट्रो का टाइमटेबल कैसे देखें?
गूगल मैप्स पर मेट्रो का टाइमटेबल चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
Morning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
- गूगल मैप्स ऐप खोलें और सर्च बार में अपने नजदीकी मेट्रो स्टेशन का नाम टाइप करें।
- मेट्रो स्टेशन पर टैप करें, और आपको मेट्रो का टाइमटेबल नजर आएगा।
- “डायरेक्शन” आइकन पर क्लिक करें और “पब्लिक ट्रांसपोर्ट” ऑप्शन चुनें।
- अपनी यात्रा के लिए स्टेशन का चयन करें और आने-जाने वाली ट्रेनों का शेड्यूल देखें।
- प्लेटफॉर्म नंबर, अनुमानित किराया और यात्रा के कुल समय की जानकारी भी उपलब्ध होगी।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
AI और Google Maps का संयोजन
गूगल मैप्स में एडवांस AI तकनीक का इस्तेमाल नेविगेशन को और अधिक सटीक और आसान बना रहा है। अब मेट्रो की रियल-टाइम जानकारी के साथ यह ऐप यात्रियों के सफर को बेहतर और सुविधाजनक बना रहा है।
