Gamers की टेंशन खत्म, Jio का नया Youth and Gaming Plan, OTT और AI सब एक साथ
Reliance Jio ने यूजर्स के लिए एक दमदार प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसका नाम Youth and Gaming Plan है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो गेम खेलते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Jio Youth and Gaming Plan (Source. Navbharat Desk)
Youth and Gaming Plan Jio: भारत की टेलीकॉम दिग्गज Reliance Jio ने यूजर्स के लिए एक दमदार प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसका नाम ‘Youth and Gaming Plan’ है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो दिनभर गेमिंग, स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। इस एक रिचार्ज में डेटा, एंटरटेनमेंट और क्लाउड स्टोरेज का पूरा पैकेज मिल रहा है, जिससे बार-बार अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत खत्म हो सकती है।
Jio Youth and Gaming Plan के बेनिफिट्स
इस प्लान की कीमत ₹459 रखी गई है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। यूजर्स को कुल 61GB डेटा मिलेगा, जिसमें रोजाना 2GB डेटा के साथ 5GB एक्स्ट्रा हाई-स्पीड डेटा शामिल है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि एलिजिबल यूजर्स को Jio के True 5G नेटवर्क पर अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिल सकता है।
OTT और गेमिंग का फुल एंटरटेनमेंट पैक
इस प्लान में कई डिजिटल सर्विसेज को बंडल किया गया है। यूजर्स को JioGames, JioTV (FanCode के साथ) और Snapchat+ का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा JioHotstar का 3 महीने का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। साथ ही JioAICloud पर 50GB क्लाउड स्टोरेज दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
WhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
Google Gemini Pro का बड़ा ऑफर
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है Google Gemini Pro का 18 महीनों का फ्री एक्सेस, जिसकी कीमत करीब ₹35,100 बताई जा रही है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को एडवांस AI टूल्स और 5TB तक क्लाउड स्टोरेज मिलता है। हालांकि, इन बेनिफिट्स को जारी रखने के लिए यूजर्स को एलिजिबल Jio प्लान एक्टिव रखना होगा।
ये भी पढ़े: Airbnb पर अमेरिकी जांच तेज, सस्ता AI बना मुसीबत, क्या यूजर्स का डेटा है खतरे में?
लॉगिन और रिचार्ज से जुड़ी जरूरी बातें
Jio ने साफ किया है कि सभी सर्विसेज का इस्तेमाल उसी मोबाइल नंबर से करना होगा, जो Jio कनेक्शन से जुड़ा है। साथ ही, कुछ बेनिफिट्स को एक्टिव रखने के लिए समय-समय पर रिचार्ज करना जरूरी होगा।
विदेश में भी फ्री SMS बड़ा फायदा
एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, Jio यूजर्स को विदेश में Wi-Fi कॉलिंग के जरिए फ्री इनकमिंग SMS मिल रहे हैं। अगर फोन Wi-Fi से कनेक्ट है और VoWiFi ऑन है, तो बिना इंटरनेशनल रोमिंग पैक के भी OTP और बैंकिंग अलर्ट मिल सकते हैं। इसके लिए सिर्फ एक्टिव प्लान, कम्पैटिबल डिवाइस और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है।
