-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Jio Sachet Comes With Upto 3000gb Data For Jiofiber And Jio Air Fiber Know All Details
Jio Sachet: भारी डेटा यूजर्स के लिए जियो का नया समाधान, जानें क्या है फायदा?
- Written By: सिमरन सिंह
Jio Broadband Extra Data: Jio की JioHome सर्विस के बारे में आपने सुना ही होगा, जिसके तहत कंपनी JioFiber और Jio AirFiber दोनों की सेवा दी जाती है लेकिन अब Jio Sachet आ चुका है जो इन सेवाओं से अलग है।

Jio Sachet Plans में क्या है खास। (सौ. Freepik)
Jio Sachet Plans: घर पर तेज़ इंटरनेट और ज्यादा डेटा की जरूरत को पूरा करने के लिए लोग अक्सर ब्रॉडबैंड कनेक्शन चुनते हैं। जियो की JioHome सर्विस के बारे में आपने सुना ही होगा, जिसके तहत कंपनी JioFiber और Jio AirFiber दोनों विकल्प देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जियो अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए खास Jio Sachet भी ऑफर करता है? यह दरअसल डेटा वाउचर्स हैं, जो अतिरिक्त डेटा की जरूरत को पूरा करते हैं।
Jio Sachet क्या है?
जैसे मोबाइल इंटरनेट के लिए जियो डेटा वाउचर्स ऑफर करता है, ठीक वैसे ही ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए Jio Sachet प्लान लाए गए हैं। इनका फायदा खासतौर पर AirFiber यूजर्स को होता है, क्योंकि एयरफाइबर प्लान्स के साथ केवल 1TB डेटा मिलता है। वहीं फाइबर कनेक्शन में 3.3TB मासिक डेटा मिलता है, इसलिए ज्यादा डेटा खर्च करने वाले एयरफाइबर यूजर्स के लिए Jio Sachet बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
Jio Sachet के प्लान्स
जियो ने इसके तहत दो डेटा वाउचर पेश किए हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
Jio का नया AI असिस्टेंट मचाएगा धूम, राशन से लेकर मनोरंजन तक सब करेगा मैनेज, नए युग की हुई शुरूआत
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जियो IPO को मिली बोर्ड की मंजूरी, आज SEBI के पास दाखिल होगा DRHP
- ₹555 प्लान: इसमें ग्राहकों को 1000GB अतिरिक्त डेटा मिलता है। खास बात यह है कि स्पीड वही रहेगी जो आपके मौजूदा प्लान में है। उदाहरण के लिए, अगर आपके प्लान में 100Mbps स्पीड है तो इस वाउचर से मिलने वाला डेटा भी उसी स्पीड पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
- ₹1555 प्लान: यह प्लान भारी डेटा यूजर्स के लिए है। इसमें 3000GB तक अतिरिक्त डेटा दिया जाता है। स्पीड यहां भी आपके मौजूदा ब्रॉडबैंड प्लान के अनुसार ही मिलेगी। यह प्लान उन लोगों के लिए आदर्श है जो घर से काम करते हैं, पढ़ाई करते हैं या फिर OTT और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
इन प्लान्स में क्या नहीं मिलता?
ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सिर्फ डेटा वाउचर्स हैं। इनमें OTT सब्सक्रिप्शन या अन्य अतिरिक्त बेनिफिट्स शामिल नहीं होते। यानी Jio Sachet केवल उन ग्राहकों के लिए है जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है, न कि अन्य सुविधाओं की।
ये भी पढ़े: iPhone 17 Air में है खास फीचर्स, Plus को बंद कर Air लाने की क्या है वजह?
ध्यान दें
अगर आप Jio AirFiber यूजर हैं और आपका 1TB डेटा जल्दी खत्म हो जाता है तो Jio Sachet वाउचर्स आपके लिए बेहद काम की चीज हैं। यह किफायती दर पर अतिरिक्त डेटा देते हैं और आपकी इंटरनेट स्पीड पर भी कोई असर नहीं डालते।
Jio sachet comes with upto 3000gb data for jiofiber and jio air fiber know all details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नीट परीक्षा के लिए रेलवे की खास पहल, नांदेड़ मंडल ने इन 6 पैसेंजर ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त जनरल कोच
Jun 20, 2026 | 04:11 PMAgra Job Fraud: आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर 70 लाख की ठगी, भाजपा विधायक के भतीजे समेत पांच लोग बने शिकार
Jun 20, 2026 | 04:07 PMअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: देश के 9.4 लाख लोगों पर बड़ा सर्वे, योग कोई शौक नहीं बल्कि आज की बड़ी जरूरत
Jun 20, 2026 | 04:05 PMनागपुर में 1.25 लाख रुपये की चेन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 3.55 लाख का माल जब्त
Jun 20, 2026 | 04:01 PMभरत तिवारी एनकाउंटर केस की होगी न्यायिक जांच, पुलिस पर उठ रहे सवालों के बीच CM सम्राट चौधरी का ऐलान
Jun 20, 2026 | 03:59 PMनासिक में NEET Re-Exam को लेकर हाई अलर्ट जारी, केंद्रों पर जैमर और CCTV से होगी निगरानी, इतने हजार छात्र होंगे
Jun 20, 2026 | 03:59 PMपवनराजे हत्याकांड पर कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली में हलचल, अमित शाह के दखल से सफल होगा ऑपरेशन टाइगर?
Jun 20, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM













