- Hindi News »
- Technology »
- France Takes Big Action Against Apple Fine Of 150 Million Euros Questions On Data Privacy
Apple पर फ्रांस की बड़ी कार्रवाई: 15 करोड़ यूरो का जुर्माना, डेटा प्राइवेसी पर सवाल
यह कार्रवाई अप्रैल 2021 से जुलाई 2023 के बीच iOS और iPadOS डिवाइसेज़ के लिए मोबाइल एप्लिकेशन वितरण में अपनी प्रमुख स्थिति के दुरुपयोग को लेकर की गई है।
- Written By: सिमरन सिंह

Apple के ऊपर भारी जुरमाना लगाया गया है। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: पेरिस फ्रांस के भ्रष्टाचार-रोधी नियामक ने एपल पर 15 करोड़ यूरो (16.2 करोड़ डॉलर) का भारी जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई अप्रैल 2021 से जुलाई 2023 के बीच iOS और iPadOS डिवाइसेज़ के लिए मोबाइल एप्लिकेशन वितरण में अपनी प्रमुख स्थिति के दुरुपयोग को लेकर की गई है।
एप ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी (ATT) पर उठे सवाल
फ्रांस के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने कहा कि एपल की एप ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी (ATT) प्रणाली का उद्देश्य यूज़र्स की अनुमति प्राप्त करना था, लेकिन इसे लागू करने का तरीका विवादास्पद रहा। नियामक ने इस प्रणाली को गैर-जरूरी और एपल के गोपनीयता सुरक्षा के दावों के विपरीत बताया।
ATT ढांचे के तहत, आईफोन और आईपैड यूज़र्स को एपल द्वारा संचालित सिस्टम में तीसरे पक्ष के एप्स द्वारा डेटा संग्रह के लिए सहमति देनी होती है। इस प्रक्रिया में, एपल खुद अपने प्लेटफॉर्म पर एक मानकीकृत विंडो प्रदर्शित करता है, जिससे यूज़र्स को ट्रैकिंग अनुमति देने या न देने का विकल्प मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती: ई-राशन कार्ड की सुस्त रफ्तार, 3.77 लाख लाभार्थियों की ई-केवाईसी अब भी अधूरी
iPhone यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट, iOS 26.3 हुआ जारी, अब एंड्रॉयड में स्विच करना भी होगा आसान
Android 17 आ रहा है, क्या आपके फोन को मिलेगा नया अपडेट? Google ने किया बड़ा ऐलान
कम बजट में प्रीमियम लुक, Motorola Edge 70 Fusion की तस्वीरें लीक, 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है दमदार फोन
प्रणाली की निष्पक्षता पर उठे सवाल
फ्रांसीसी नियामक एजेंसी ने चिंता जताई कि एपल की इस प्रणाली ने सहमति विंडो को और अधिक जटिल बना दिया, जिससे तीसरे पक्ष के एप्स के लिए iOS प्लेटफॉर्म पर काम करना मुश्किल हो गया। इससे न केवल प्रतिस्पर्धा प्रभावित हुई बल्कि प्रणाली की निष्पक्षता (System Neutrality) पर भी सवाल खड़े हो गए।
नियामक के अनुसार, यह नीति एपल को अन्य एप डेवेलपर्स की तुलना में अनुचित लाभ देती है, क्योंकि यूज़र्स को एपल के अपने सिस्टम के भीतर अधिक सहज अनुभव मिलता है, जबकि अन्य एप्लिकेशन को अधिक जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
एपल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं
इस मामले पर अब तक एपल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, फ्रांस की इस कार्रवाई के बाद डेटा प्राइवेसी और डिजिटल प्रतिस्पर्धा को लेकर वैश्विक स्तर पर बहस तेज़ हो गई है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एपल इस फैसले पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या इस जुर्माने के खिलाफ अपील करता है या नहीं।
France takes big action against apple fine of 150 million euros questions on data privacy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबईकर ध्यान दें! इस बड़े ब्रिज पर 3 महीने तक गाड़ियों की ‘नो एंट्री’, जानें कौन सा होगा नया रास्ता
Feb 12, 2026 | 07:40 PMसंसद में औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन पर हंगामा, सुप्रिया सुले ने सरकार पर लगाया मजदूरों की आवाज दबाने का आरोप
Feb 12, 2026 | 07:33 PMIND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, अभिषेक शर्मा हो सकते हैं बाहर
Feb 12, 2026 | 07:32 PMT20 World Cup 2026 Points Table: अंकतालिका में उलटफेर, इटली की जीत ने पॉइंट्स टेबल में पैदा की खलबली
Feb 12, 2026 | 07:30 PMमुंबई को करेंगे ‘बांग्लादेशी-मुक्त’, रद्द होंगे फर्जी आधार कार्ड; एकनाथ शिंदे का राहुल और उद्धव पर तीखा हमला
Feb 12, 2026 | 07:28 PM‘फर्जी है बांग्लादेश चुनाव, यूनुस तुरंत दें इस्तीफा’; भारत में बैठीं शेख हसीना ने अंतरिम सरकार को ललकारा
Feb 12, 2026 | 07:25 PMFriday Releases: ‘ओ रोमियो’ से ‘कोहरा’ तक, इस हफ्ते OTT और थिएटर पर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का
Feb 12, 2026 | 07:23 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM
Video: सचिन तेंदुलकर के घर गूंजेगी शहनाई, जानें कौन हैं अर्जुन की दुल्हनिया सानिया चंडोक?
Feb 12, 2026 | 01:34 PM
Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM














