Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सौरमंडल से बाहर शुरू हुआ नए ग्रहों का निर्माण, वैज्ञानिकों ने देखी रोमांचक झलक

NASA: एक ऐतिहासिक खोज वैज्ञानिकों ने पहली बार सौरमंडल से बाहर एक ऐसे तारे की पहचान की है, जिसके चारों ओर आठ नए ग्रहों का जन्म हो रहा है। उनका कहना है कि ये पृथ्वी की तरह ही इसका विकास हो रहा है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 20, 2025 | 03:07 PM

अंतरिक्ष में मिला नया ग्रह। (सौ. AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

NASA: अंतरिक्ष की गहराइयों से एक बेहद खास और ऐतिहासिक खोज सामने आई है। वैज्ञानिकों ने पहली बार सौरमंडल से बाहर एक ऐसे तारे की पहचान की है, जिसके चारों ओर आठ नए ग्रहों का जन्म हो रहा है। यह तारा पृथ्वी से लगभग 1300 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। यह खोज नासा की जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कॉप (JWST) और यूरोप की दक्षिणी वेधशाला (ESO) ने मिलकर की है। “यह दृश्य किसी नए सौरमंडल के जन्म की पहली झलक हो सकता है,” – नासा के वैज्ञानिकों का दावा।

गैस और धूल की डिस्क में पल रहा जीवन

इस नवोदित तारे के चारों ओर गैस और धूल से बनी विशाल डिस्क देखी गई है, जो ग्रहों के निर्माण का आधार होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इसी डिस्क में ग्रहों की प्रारंभिक संरचना तैयार होती है। यहां पर मौजूद गर्म खनिज भी देखे गए हैं, जो समय के साथ ग्रहों को आकार देने में मदद करते हैं। “इन खनिजों की ऊष्मा और घनत्व भविष्य के ग्रहों के विकास में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।”

क्या यह एक नया सौरमंडल है?

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह खोज किसी नए सौरमंडल की शुरुआत हो सकती है। जिस प्रकार हमारे सौरमंडल में पृथ्वी, मंगल, शुक्र जैसे ग्रह बने, वैसा ही परिदृश्य इस नई प्रणाली में भी देखा जा रहा है। यह एक बड़ी खगोलीय घटना है, जो हमें ब्रह्मांड में जीवन की संभावनाओं और ग्रहों के बनने की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझने में मदद कर सकती है। “जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कॉप और ईएसओ ने मिलकर इस अद्भुत घटना की तस्वीरें कैद की हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

AI Impact Summit 2026: सम्राट चौधरी ने बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन, 468 करोड़ के MoU भी किया साइन

अब भारत में भी बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया! सरकार लगाने वाली है बैन, अश्विनी वैष्णव ने दिया बड़ा बयान

अंतरिक्ष में छिपे हैं 15,000 शहर तबाह करने वाले एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की गंभीर चेतावनी

अमरावती: डिजिटल कृषि क्रांति, बाजार भाव से मौसम तक, महाविस्तार AI ऐप से खेती हुई स्मार्ट

ये भी पढ़े: Jio का धमाकेदार प्लान: OTT सब्सक्रिप्शन के साथ 84 दिन की खास वैलिडिटी

भविष्य की रिसर्च की खुलती संभावनाएं

यह खोज खगोलविदों और वैज्ञानिकों के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। आने वाले वर्षों में इन ग्रहों के आकार, वातावरण और संरचना पर गहराई से अध्ययन किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि क्या इनमें से किसी ग्रह पर जीवन की संभावना मौजूद है। जिससे भविष्य की तस्वीर को तैयार किया जा सकें और आने वाले समय में ग्रहों को और करीब से समझ जा सकें, जिससे ज्ञान में विश्तार होगा।

Formation of new planets started outside the solar system scientists james webb space telescope european southern observatory saw an exciting glimpse

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2025 | 11:42 AM

Topics:  

  • Great Scientist
  • NASA
  • technology

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.