Flipkart GOAT सेल vs Amazon Prime Day 2025, iPhone 16 सीरीज कहा है सस्ता
Flipkart और Amazon दोनों ने अपनी बड़ी सेल्स का ऐलान कर दिया है। Flipkart की “Greatest Of All Time” (GOAT) सेल 12 जुलाई और Amazon की Prime Day 2025 सेल 12 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी।
- Written By: सिमरन सिंह
iPhone 16 सेल अपके लिए अच्छी कीमत। (सौ. Design)
भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का उत्सव शुरू हो गया है, क्योंकि Flipkart और Amazon दोनों ने अपनी बड़ी-बड़ी सेल्स का ऐलान कर दिया है। Flipkart की “Greatest Of All Time” (GOAT) सेल 12 जुलाई से शुरू हो गई है, वहीं Amazon की Prime Day 2025 सेल 12 जुलाई की आधी रात से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगी। इस बार दोनों कंपनियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, खासकर iPhone 16 सीरीज को लेकर।
Flipkart GOAT सेल 2025: iPhone 16 पर सबसे बड़ी छूट
Flipkart की GOAT सेल में iPhone 16 को बड़ी छूट के साथ पेश किया जा रहा है। iPhone 17 के लॉन्च से पहले, iPhone 16 की कीमत को गिराकर ₹59,999 किया गया है, जो लगभग ₹20,000 की सीधी छूट को दर्शाता है। यह फोन 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में मिलेगा।
इस सेल का एक खास पहलू यह है कि यह सभी यूजर्स के लिए ओपन है, जबकि Amazon की Prime Day सेल केवल Prime मेंबर्स के लिए है। हालांकि, Flipkart Plus मेंबर्स को 11 जुलाई रात 12 बजे से अर्ली एक्सेस मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Amazon का भारत में बड़ा धमाका: 2800 करोड़ का निवेश, अब मुंबई समेत बड़े शहरों में होगी मिनटों में डिलीवरी
iPhone खरीदने से पहले जरूर पढ़ें: iPhone 15, 16 या 17 कौन सा फोन आपके लिए है परफेक्ट?
महंगा फोल्डेबल अब सस्ता, Vivo X Fold 5 पर तगड़ा डिस्काउंट, 16,000 की छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर
पहले Oracle में बड़ी छंटनी, अब इन 3 दिग्गज कंपनियों के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा; क्या है पूरी डिटेल
Amazon Prime Day 2025: iPhone 16e पर धमाकेदार ऑफर
Amazon की तीन दिन की सेल में iPhone 16e को ₹53,600 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। अगर आप SBI, ICICI या Kotak बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो आपको ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर ₹49,600 रह जाएगी।
यह कीमत इसे सबसे सस्ते फ्लैगशिप-लेवल iPhone में से एक बनाती है। इसमें Apple Intelligence सपोर्ट, मॉडर्न डिज़ाइन और USB-C पोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED स्क्रीन
- रेज़ोल्यूशन: 2556×1179 पिक्सल, 460 PPI
- रिफ्रेश रेट: 60Hz
- प्रोसेसर: Apple A18 – 6-core CPU, 5-core GPU, 16-core Neural Engine
- RAM: 8GB
- स्टोरेज विकल्प: 128GB / 256GB / 512GB
ये भी पढ़े: Vivo ने लॉन्च किए दो दमदार स्मार्टफोन, Samsung को टक्कर देने की है पूरी तैयारी
iPhone 16e के स्पेसिफिकेशन
- प्रोसेसर: Apple A18 चिप
- RAM: 8GB
- कैमरा: 48MP सिंगल रियर कैमरा
- बैटरी: ऑल-डे बैटरी लाइफ
- चार्जिंग: USB-C पोर्ट
- फीचर्स: Apple Intelligence, iPhone 14 जैसे डिजाइन में नया हार्डवेयर
