Flipkart GOAT Sale 2025 स्मार्टफोन खरीदने का आखिरी मौका, डील्स को न करें मिस

नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए Flipkart GOAT Sale 2025 में शानदार डील्स का फायदा उठाने का आखिरी मौका है। जिसके अंदर स्मार्टफोन पर अलग अलग ऑफर देखने को मिलने वाले है।
Flipkart GOAT Sale 2025 स्मार्टफोन खरीदने का आखिरी मौका, डील्स को न करें मिस
Flipkart GOAT Sale 2025 का आखरी दिन। (सौ. Flipkart)
Published on
Updated on

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास Flipkart GOAT Sale 2025 में शानदार डील्स का फायदा उठाने का आखिरी मौका है। 12 जुलाई से शुरू हुई यह सेल अब अपने अंतिम चरण में है और कुछ ही घंटों में खत्म होने वाली है। ऐसे में यदि आप सस्ता और प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह सुनहरा अवसर गंवाना नहीं चाहिए।

एक्स्ट्रा सेविंग के लिए अपनाएं ये ट्रिक

  • सिर्फ डिस्काउंट से ही नहीं, बल्कि आप बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए भी अतिरिक्त बचत कर सकते हैं।
  • एक्सिस बैंक, HDFC बैंक और IDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त छूट मिल रही है।
  • पुराने फोन को एक्सचेंज कर अतिरिक्त डिस्काउंट पाया जा सकता है।

iPhone 16 Pro पर 16,500 रुपये तक की बचत

इस फ्लैगशिप iPhone मॉडल की शुरुआती कीमत ₹1,19,900 है। लेकिन सेल में ग्राहक इसे ₹10,000 के फ्लैट डिस्काउंट और ₹6,500 की अतिरिक्त बैंक छूट (एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड, नॉन-EMI) के साथ खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर इस डील में 16,500 रुपये तक की बचत हो सकती है।

Google Pixel 9 सिर्फ ₹69,999 में उपलब्ध

गूगल के प्रीमियम फीचर्स से लैस Pixel 9 को ₹79,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था। फिलहाल फ्लिपकार्ट सेल में 10,000 रुपये की सीधी छूट के बाद इसका 256GB वेरिएंट ₹69,999 में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S24 पर भी बंपर डील

सैमसंग के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत पहले ₹52,999 थी, लेकिन Flipkart GOAT Sale में इसका 128GB वेरिएंट अब सिर्फ ₹46,999 में मिल रहा है। यानी कुल मिलाकर ग्राहकों को ₹6,000 की सीधी छूट मिल रही है।

iPhone 16 का बेस मॉडल भी सस्ता

iPhone 17 के लॉन्च से पहले, iPhone 16 को भारी डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। ₹79,999 में लॉन्च हुए इस 128GB वेरिएंट को अब सिर्फ ₹69,999 में खरीदा जा सकता है। कुल मिलाकर 10,000 रुपये की बचत का मौका है।

ध्यान दें

अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart GOAT Sale 2025 में देर न करें। यह ऑफर कुछ ही घंटों के लिए उपलब्ध है और स्मार्टफोन लवर्स के लिए यह डील्स किसी मौके से कम नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com