सोशल मीडिया से छुटकारा, लॉन्च हुआ ऐसा Flip Phone, जो Android Apps भी चलाएगा और ध्यान भी नहीं भटकाएगा
Commodore Callback 8020: स्मार्टफोन की दुनिया इतनी बदल गई है कि अब ज्यादा फीचर्स और ज्यादा स्क्रीन टाइम पर जोर दिया जाने लगा है। Commodore ने एक ऐसा फोन लॉन्च किया है जो इस ट्रेंड के बिल्कुल उलट है।
- Written By: सिमरन सिंह
Commodore Callback 8020 (Source. Commodore)
New Flip Phone 2026: स्मार्टफोन की दुनिया इतनी बदल गई है कि अब ज्यादा फीचर्स और ज्यादा स्क्रीन टाइम पर जोर दिया जाने लगा है। बता दें कि टेक कंपनी Commodore ने एक ऐसा फोन लॉन्च किया है जो इस ट्रेंड के बिल्कुल उलट है। जानकारी में सामने आया है कंपनी ने अपना नया Callback 8020 Flip Phone पेश किया है जिसे Not So Dumb Dumbphone कहा जा रहा है। इस फोन को खास तौर पर उनके लिए बनाया गया है यह जो लगातार आने वाले नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया और अंतहीन स्क्रॉलिंग से परेशान हो चुके हैं।
न सोशल मीडिया, न ईमेल फिर भी स्मार्ट!
इस फोन की कीमत 499 डॉलर जो भारतीय रुपये में करीब 42 हजार रुपये का है रखी गई है। इस फ्लिप फोन में सोशल मीडिया, ब्राउजर, वर्क और ईमेल ऐप्स नहीं दिए गए हैं। लेकिन इसकी खास बात यह है कि इस फोन में एक प्राइवेसी-फर्स्ट ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है और यूजर चाहें तो टचस्क्रीन को पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं। बता दें कि इस फोन को पूरी तरह बेसिक फोन कहना भी सही नहीं होगा क्योंकि इसको लेकप कंपनी का दावा है कि Callback 8020 बिना Android सिस्टम के भी लगभग 99% Android ऐप्स चलाने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें T9 स्टाइल टेक्स्टिंग, HD ऑडियो, FM रेडियो और खास LED नोटिफिकेशन सिस्टम भी शामिल किया गया है।
डिजिटल डिटॉक्स की बढ़ती मांग का फायदा
Commodore ने आज के समय को लेकर मानना है कि आज लोग हर समय ऑनलाइन रहने की कीमत चुका रहे हैं। जिस कारण से डिजिटल डिटॉक्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसको लेकर कंपनी के CEO Peri Fractic ने कहा, “कमोडोर कॉलबैक वो फ़ोन है जिसके बारे में मैंने तब सोचा था जब मैंने अपना सफ़र शुरू किया था। और यह उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लगातार होने वाली डिजिटल परेशानियों से छुटकारा चाहते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Facebook में आया बड़ा AI अपडेट, अब सर्च करना होगा आसान, फोटो और कंटेंट भी बनेंगे पहले से ज्यादा स्मार्ट
X फिर हुआ डाउन, लॉगिन से लेकर फीड तक ठप, 24 घंटे में दूसरी बार परेशान हुए करोड़ों यूजर्स
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बंपर डिस्काउंट, कीमत में आया बड़ा बदलाव, अब 29,000 से ज्यादा की बचत
NEET री-एग्जाम से पहले Telegram बैन, भड़के CEO Pavel Durov बोले – 15 करोड़ यूजर्स को मिल रही सजा
फ्लिप फोन क्यों हो रहे हैं फिर से लोकप्रिय?
फ्लिप फोर के दुबारा फेमस होने को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि फ्लिप फोन अब सिर्फ पुरानी यादों का हिस्सा नहीं रहे। युवा वर्ग इन्हें सोशल मीडिया से दूरी बनाने के लिए पसंद कर रहा है। इसके साथ ही देखा गया है कि बुजुर्ग यूजर्स इनके आसान इस्तेमाल की वजह से इनको पसंद कर रहे है। ऐसे में फ्लिप फोन का सबसे बड़ा फायदा इसकी सादगी, फोन बंद करते ही डिजिटल बातचीत का एक स्पष्ट अंत बन रहा है।
ये भी पढ़े: AI बना युद्ध का नया हथियार, 96 घंटे में 2,000 ठिकानों पर हमले, अमेरिका-ईरान संघर्ष से दुनिया चौंकी
क्या यह स्मार्टफोन का विकल्प बन पाएगा?
वैसे तो इसकी कीमत 499 डॉलर है जिस कीमत में बाजार में कई दमदार स्मार्टफोन आ जाता है लेकिन Commodore Callback 8020 का लक्ष्य उनसे मुकाबला करना नहीं है। यह उन लोगों को आकर्षित करना चाहता है जो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन टेक्नोलॉजी के गुलाम नहीं बनना चाहते।
