Motorola vs OnePlus (Source. Design)
Motorola vs OnePlus Smartphone Comparison: 2026 में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की दुनिया तेजी से बदल रही है और इसी बीच एक नई टक्कर सामने आई है। यह मुकाबला है Motorola Signature और OnePlus 15 के बीच। जहां एक तरफ मोटोरोला अपने नए “Signature” लाइनअप को प्रीमियम पहचान देने में जुटा है, वहीं OnePlus 15 पहले से ही भरोसेमंद परफॉर्मेंस फोन के तौर पर चर्चा में है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आम यूजर के लिए कौन सा फोन ज्यादा समझदारी भरा विकल्प हो सकता है।
Motorola Signature को एक तरह से “एक्सक्लूसिव क्लब” फोन कहा जा रहा है। यह Edge और Razr सीरीज के बीच पोजिशन किया गया है। इसमें एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम, वेगन लेदर बैक और Corning Gorilla Glass Victus 2 के साथ IP68/IP69 रेटिंग मिलती है। फोन मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के बावजूद स्लिम और हल्का है।
हालांकि, रिव्यू में माना गया है कि OnePlus 15 का डिजाइन ज्यादा आकर्षक लगता है। वहीं, Motorola Signature का लुक सस्ते Motorola E70 से मिलता-जुलता बताया गया है, जिससे प्रीमियम खरीदार भ्रमित हो सकते हैं।
डिस्प्ले के मामले में Motorola Signature साफ बढ़त लेता है। इसमें 6.78-इंच AMOLED LTPO डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट के साथ यह स्क्रीन वीडियो देखने वालों के लिए शानदार है। साउंड में भी Bose और Dolby Atmos की पार्टनरशिप इसे OnePlus 15 से बेहतर बनाती है।
Motorola Signature में Snapdragon 8 Elite, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। AnTuTu स्कोर करीब 30 लाख तक जाता है, लेकिन दिक्कत थर्मल मैनेजमेंट की है। भारी गेमिंग या लंबे समय तक हाई परफॉर्मेंस टास्क में फोन जल्दी गर्म होता है। इसी वजह से हार्डकोर गेमर्स के लिए OnePlus 15 ज्यादा स्टेबल विकल्प माना जा रहा है।
कैमरा ही Motorola Signature की असली ताकत है। इसमें पीछे 50MP + 50MP + 50MP (3x टेलीफोटो) Sony Lytia सेंसर और सामने 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। लो-लाइट फोटोग्राफी में यह OnePlus 15 से बेहतर बताया गया है और DXO Mark रैंकिंग में भी इसका नाम टॉप फोन्स में आता है। हालांकि, वीडियो में लेंस ट्रांजिशन Oppo Reno 15 Pro जितना स्मूद नहीं है।
Motorola इस फोन की कीमत ₹60,000–₹62,000 के आसपास रख सकता है। इसके बदले कंपनी 7 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स दे रही है। Android 16 आधारित Hello UI क्लीन और AI फीचर्स से लैस है। बैटरी 5200mAh की है, जो एक दिन आराम से चल जाती है, लेकिन मोटे फोन जैसी “लंबी बैकअप” नहीं देती। चार्जिंग में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस सपोर्ट मिलता है।
ये भी पढ़े: अब अपनी फोटो से खुद बनाइए मजेदार मीम, Google Photos ला रहा है नया AI फीचर
अगर आपको कैमरा और डिस्प्ले सबसे ज्यादा चाहिए, तो Motorola Signature मजबूत दावेदार है। लेकिन अगर आप लंबे समय तक स्टेबल परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो OnePlus 15 ज्यादा सुरक्षित चुनाव बन सकता है।