11,000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, Honor X80 Pro Max ने मचाया तहलका, मिल रहे हैरान करने वाले फीचर्स
Honor ने अपना नया पावर-पैक्ड 5G स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max लॉन्च कर दिया है। वहीं नई लॉन्च को लेकर कंपनी का दावा है कि यह किसी भी Honor स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला डिवाइस है।
- Written By: सिमरन सिंह
Honor X80 Pro Max (Source. Social Media)
11000mAh Battery: आज के समय में जरूरत को देखते हुए स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी वाले फोन की मांग लगातार बढ़ती जा रही है और इसी ट्रेंड को देखते हुए Honor ने अपना नया पावर-पैक्ड 5G स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max लॉन्च कर दिया है। वहीं नई लॉन्च को लेकर कंपनी का दावा है कि यह किसी भी Honor स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला डिवाइस है। जिसमें 11,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है जो इसे एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक इस्तेमाल करने लायक बनाता है।
बता दें कि कुछ दिन पहले Honor X70 Pro Max लॉन्च करने के बाद कंपनी ने अब X80 Pro Max को पेश कर अपनी मिड-प्रीमियम लाइनअप को और मजबूत कर दिया है। वहीं खास बात यह है कि फोन में दमदार बैटरी के साथ हाई-ब्राइटनेस डिस्प्ले और 5G परफॉर्मेंस का भी शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है।
कीमत सुनकर भी हो सकते हैं खुश
Honor X80 Pro Max को चीन में कई स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इनको देखा जाए तो सबसे पहले इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,999 जो करीब 28,000 रुपये रखी गई है। वहीं दूसरा 8GB + 256GB वेरिएंट लगभग 31,000 रुपये और 8GB + 512GB मॉडल करीब 35,000 रुपये में मिल रहा है। इतना ही नहीं फोन के टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत करीब 39,000 रुपये रखी गई है। वहीं जानकारी के लिए बता दें कि फोन की पहली सेल 26 जून से शुरू होगी और इसे लाइटनिंग रेड, मूनलाइट व्हाइट, मिस्टिक ब्लैक और वाइब्रेंट ऑरेंज जैसे रंगों में खरीदा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
6000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए AI+ के दो धांसू 5G फोन, कीमत जानकर हो जाएगा खुश
Yoga Challenge: सुबह 10 मिनट योग या 10 मिनट मोबाइल? 30 दिन बाद दिखेंगे ये बदलाव
अफगानिस्तान में स्मार्टफोन पर लगा बैन: तालिबान का आदेश न मानने पर होगी जेल, छिन जाएगी सरकारी नौकरी
सोशल मीडिया से छुटकारा, लॉन्च हुआ ऐसा Flip Phone, जो Android Apps भी चलाएगा और ध्यान भी नहीं भटकाएगा
10,000 निट्स ब्राइटनेस वाला शानदार डिस्प्ले
Honor X80 Pro Max के फीचर्स पर नजर डाले तो इसमें 6.8 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000 निट्स तक की पीक HDR ब्राइटनेस है जो इसे तेज धूप में भी शानदार विजिबिलिटी देने का काम करता है। इसके साथ ही फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जिसका सीधा मतलब है कि यह धूल और पानी से भी काफी हद तक सुरक्षित रहता है।
Snapdragon प्रोसेसर और दमदार कैमरा
फोन को और खास बनाने के लिए इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Adreno 812 GPU, 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इतना ही नहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है जो OIS और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
ये भी पढ़े: iPhone खरीदना पड़ सकता है महंगा, iPhone 18 Pro में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी के संकेत
बैटरी ही बनेगी सबसे बड़ा हथियार
इस फोन ने अपनी असली ताकत बैटरी के कारण ही सबका ध्यान अपनी तरफ किया है और इसमें यूजर्स को 11,000mAh की बैटरी का पूरा स्पोर्ट मिल रहा है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। जिसका सीधा मतलब है कि यह फोन न सिर्फ खुद जल्दी चार्ज होगा बल्कि जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर पाएगा।
