Fast Charging: फायदे और नुकसान, जानिए पूरी सच्चाई

फास्ट चार्जिंग तकनीक ने इस समस्या का समाधान तो कर दिया है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस सुपरफास्ट चार्जिंग के पीछे के नुकसान क्या हो सकते हैं?
Fast Charging
Fast Charging अपने लिए हो सकती है नुकसानदायक। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल दौर में हर कोई स्मार्टफोन खरीदने से पहले एक सवाल जरूर पूछता है – फोन कितनी जल्दी चार्ज होगा? फास्ट चार्जिंग तकनीक ने इस समस्या का समाधान तो कर दिया है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस सुपरफास्ट चार्जिंग के पीछे के नुकसान क्या हो सकते हैं?

Fast Charging क्यों है इतनी पॉपुलर?

आजकल के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में फास्ट चार्जिंग एक जरूरी फीचर बन चुका है। इसकी वजह से अब फोन को घंटों चार्जिंग पर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ ही मिनटों में बैटरी 50% से 100% तक चार्ज हो जाती है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है, जिनका ज्यादातर समय यात्रा या बिजी शेड्यूल में गुजरता है।

Fast Charging के नुकसान भी हैं!

कोई भी तकनीक सिर्फ फायदों तक सीमित नहीं होती, हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। आइए जानते हैं कि फास्ट चार्जिंग से फोन और बैटरी पर क्या असर पड़ता है:

बैटरी की लाइफ कम होती है

  • लगातार फास्ट चार्जिंग करने से बैटरी पर स्ट्रेस बढ़ता है।
  • लॉन्ग-टर्म में बैटरी की परफॉर्मेंस कमजोर होने लगती है।
  • धीरे-धीरे चार्जिंग टाइम भी बढ़ने लगता है।

फोन जल्दी हीट होता है

  • फास्ट चार्जिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म हो जाता है।
  • ओवरहीटिंग के कारण हार्डवेयर पर असर पड़ता है।
  • गर्मी ज्यादा होने पर बैटरी फटने का खतरा भी रहता है।

चार्जिंग टाइम धीरे-धीरे बढ़ता है

  • नया फोन 40 मिनट में फुल चार्ज होता है, लेकिन कुछ महीनों बाद यह 50-60 मिनट लगने लगता है।
  • बैटरी की क्षमता धीरे-धीरे घटती जाती है।

Fast Charging के फायदे भी कम नहीं!

समय की बचत

  • घंटों चार्जिंग की झंझट खत्म, कुछ ही मिनटों में बैटरी फुल!

इमरजेंसी में मददगार

  • जब बैटरी पूरी डिस्चार्ज हो जाए और आपको तुरंत बाहर जाना हो, तो फास्ट चार्जिंग बचाव के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है।

ये गलतियां भूलकर भी न करें!

लोकल चार्जर और केबल से बचें

  • हमेशा ऑरिजनल चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें।
  • लोकल चार्जर से बैटरी डैमेज और फोन ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है।
  • बैटरी को 100% चार्ज पर न रखें, इससे बैटरी लाइफ और कम हो सकती है।
  • जब जरूरत न हो, तो फोन चार्जिंग से हटा दें।

लॉन्ग टर्म परेशानी

फास्ट चार्जिंग भले ही तेजी से फोन चार्ज करने का बढ़िया विकल्प है, लेकिन इसके लॉन्ग-टर्म प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बैटरी की सेहत बनाए रखने के लिए संतुलित चार्जिंग पैटर्न अपनाना जरूरी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com